मायके में ही नहीं, ससुराल में भी राज करती हैं इन 6 राशि की लड़कियां

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 11:05 AM (IST)

हर मां-बाप के लिए बेटियां राजकुमारी से कम नहीं होती लेकिन शादी के बाद लड़कियों की किस्मत बदल जाती है। कुछ लड़कियों की राशि ही ऐसी होती हैं, जिन्हें शादी के बाद काफी दुख झेलने पड़ते हैं। जबकि कुछ राशियों की लड़कियां की किस्‍मत में सुख ही सुख होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही राशि वाली लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मायके ही नहीं बल्कि ससुराल में भी राज करती हैं।

 

राज करती हैं इन 6 राशि की लड़कियां
मेष राशि

समझदारी से काम लेने वाली मेष राशि की लड़कियां दिल की साफ होती है। यह जल्दी किसी को भी अपना बना लेती हैं। यह घर के छोटे-बड़े हर सदस्य का खास ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि मायके ही नहीं बल्कि ससुराल में खूब सारा प्यार मिलता है।

कर्क राशि

इस राशि की लड़कियां स्वभाव से थोड़ी जिद्दी होती हैं लेकिन इनमें किसी को भी अपना बनाने का हुनर होता है। ऐसी लड़कियों के पति उनकी कोई भी बात नहीं टालते हैं और ये प्यार व जिद्द से अपनी हर बात मनवा ही लेती हैं इसलिए ससुराल में इन्हें किसी तरह की दिक्‍कत का सामना नहीं करना पड़ता है।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की लड़कियां काफी खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। यह अपने मायके के साथ-साथ ससुराल के माहौल को भी खुशनुमा बनाकर रखती हैं। साथ ही यह हर किसी के साथ आसानी से घुल-मिल जाती हैं। इसी कारण इन्हें ससुराल में अपने मायके जितना प्यार मिलता है।

 

कन्या राशि

इस राशि की लड़कियों की खासियत होती है कि इन्हें अपनी बात मनवाने के हजार तरीके आते हैं । इन लड़कियों के पति हमेशा इनके काबू में रहते हैं । ये किसी भी तरीके से अपने घरवालों को और अपने पति के घरवालों को अपने काबू में रखती हैं । ये हर तरीके से यानी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर कुछ ना कुछ कर सबको खुश रखने की कोशिश करती हैं । पति को लेकर यह काफी चौकन्‍नी रहती हैं, उनका खूब ख्‍याल भी रखती हैं । इसीलिए ये अपने ससुराल में सबकी फेवरेट होती हैं ।

सिंह राशि

सिंह राशि की महिलाएं बेहद किस्मत वाली होती है। इस राशि की लड़कियों को ढेर सारा प्‍यार मिलता है फिर चाहे वो ससुराल हो या मायका, ये हर जगह राज करती हैं। यह हर सदस्य को अपना बनाकर रखती हैं, जिसके कारण परिवार वाले भी इनके लिए किसी चीज की कमी नहीं रखते।

 

धनु राशि

इस राशि वाली लड़कियों में ज्ञान अद्भुत होता है। अपने इसी ज्ञान से ये पूरे परिवार को अपना दीवाना बना लेती हैं। अगर किसी बात को ठान ले तो उसे पूरा किए बिना शांत नहीं बैठती। पति भी उनके ज्ञान के आगे नतमस्तक हो जाता हैं और पत्नी की हर कहना मानता हैं। इनकी एक खासियत है कि यह परिवार के हर सदस्य को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती हैं, यहीं वजह कि ससुराल भी इनकी तारीफ कर नहीं थकता। 

Content Writer

Anjali Rajput