पहली बार संबंध बनाते हुए लड़कियों को इन चीजों से लगता हैं डर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 25, 2017 - 06:27 PM (IST)

पंजाब केसरी(रिश्तेनाते): शादीशुदा जिंदगी में प्यार और विश्वास होना बहुत जरूरी है। वहीं, संबंध बनाने से रिश्ता मजबूत होता है। हर कपल अपने इन खास पलों को एन्जॉय करना चाहता है लेकिन संबंध बनाने के दौरान लड़कियों कुछ बातों से डरती हैं, जिसके बारे में वह अपने पार्टनर से भी नहीं कह पाती। अगर लड़की पहली बार शारीरिक संबंध बना रही हो तो कई बातें होती है जो उनके दिमाग में घूमती रहती है। आज हम आपको कुछ एेसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लड़कियों को संबंध के दौरान पसंद नहीं होती। 

1. कुछ लोगों को दिन में संबंध बनाना पसंद होता हैं और कई लोगों को रात में। अगर आप दोनों का पसंदीदा टाइम अलग-अलग है तो इस बारे में अपने पार्टनर से बात करें। 

2. लड़कियों को फोन पर या फिर बेडरूम में संबंध के बारे में बात करना पसंद नहीं होता। इसी बात को लेकर कई बार रिश्ते में दूरी आ जाती है। अगर आप ये बातें नहीं पसंद करती हो इस बारे में अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। 

3. कई बार संबंध बनाते समय लड़कियों को अधिक दर्द होता है जिसके कारण वह संबंध बनाने से कतराती हैं। दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते है जैसे कि वेजाइनल ड्राईनेस। 

4. कुछ लड़कियां प्रैग्नेंसी के डर के कारण भी संबंध नहीं बनाती। इस सिचुएशन में पार्टनर एक-दूसरे से दूर होने लगते है। 

5. संबंध बनाते समय अगर आपको कुछ बातें नहीं पसंद तो इस बारे में अपने पार्टनर से बात करें ताकि आपके रिश्ते पर बुरा असर न पड़ें।

Punjab Kesari