इस अजीबोगरीब सोसायिटी में रहते हैं जिंदा भूत, हाथ लगाते ही होती है मौत

punjabkesari.in Friday, Mar 30, 2018 - 11:37 AM (IST)

हर देश का अपना अलग लाइफस्टाइल है, कई बार दुनिया के रीति-रिवाजों और रहन-सहन के बारे में जानकर हैरानी होती है। क्या आप सोच सकते है कि किसी को सिर्फ छूने से ही दूसरे व्यक्ति की मौत हो सकती है? तो चलिए बात करते हैं पश्चिम अफ्रीका का एक छोटा-से देश है बेनिन की। जहां रहने वाले लोग एक खास तरह के व्यक्त से बचते हैं कि कहीं राह चलते वह उनके सामने न आ जाए। 


बेनिन में इगुनगुन नाम की एक सीक्रेट सोसायटी है, इस समुदाय के लोगों को ‘जिंदा भूत’ के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि अफ्रीकी में काले जादू वूडू की शुरुआत भी इसी जगह से हुई थी। जहां रहने वाले लोगों का मानना है कि इन इगुनगुन प्रजाति के लोगों को छू लेने से वह व्यक्ति तो मर ही जाता है, साथ ही इगुनगुन की भी मौत हो जाती है। 


देखने में भी ये लोग डरावने लगते हैं। हालांकि इनकी वेशभूषा में इनका चेहरा तो क्या बॉडी का कोई और पार्ट भी दिखाई नहीं देता लेकिन फिर भी लोग इनको देखकर भय खाते हैं। इसी डर की वजह से कुछ लोगों की जान भी निकल जाती है। 


यह लोग रंग-बिरंगे लबादा ओढ़े रखते हैं। इसके पीछे की वजह है कि पहचान छुपाए रखना। वैसे इगुनगुन का मुख्य काम होता है, गांव वालों के आपसी विवादों में फैसला सुनाना। इसके पीछे भी इस गांव के लोगों का मानना है कि इनमें मृत पूर्वजों की आत्मा आती है इसलिए इनका फैसला अंतिम माना जाता है। इन लोगों को लोग भगवान की तरह मानते हैं। जब ये लोग कि सी विवाद को सुलझाने के लिए बैठते हैं तो बहुत ऊंची आवाज में बात करते हैं। इनके शब्द भी अस्पष्ट होते हैं।  


हर बात पर इगुनगुन नहीं बोलते और इनके साथ कुछ माइंडर होते हैं जो चेतावनी देते हैं। ये माइंडर ही इनकी सोसायटी को चलाते हैं। जब इगुनगुन कहीं बैठकर आराम करते हैं तो माइंडर इनका पहरा देते हैं। यह गांव के किसी भी घर में कभी कुछ खाते नहीं है। 

 

Punjab Kesari