अंतिम संस्कार की रस्में: कोई पहाड़ी पर लटकाता है शव तो कोई...

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2017 - 06:11 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : इस दुनिया में जिस व्यक्ति ने जन्म लिया है उसकी मौत होना भी जरूरी है। मृत्यु के बाद शरीर का अंतिम संस्कार किया जाता है। सभी देश और धर्म में संस्कार करने का रिवाज भी अलग होता है। कई जगहों पर शरीर को जलाया जाता है और कहीं दफनाया जाता है। ऐसे ही कुछ देश है जहां सस्कार के नाम पर अजीब परम्परां निभाई जाती हैं।


1. तिब्बत
इस देश में मरने के बाद शरीर का और भी बुरा हाल किया जाता है। यहां मरे हुए इंसान के छोटे-छोटे टुकड़े काट कर उसे ऊंची पहाड़ी पर रख दिया जाता है। उनके अनुसार मरने के बाद व्यक्ति का शरीर किसी काम का नहीं रहता। इसलिए उसे जानवरों और पक्षियों का पेट भरने के लिए पहाड़ों पर छोड़ दिया जाता है।

2. मैडागास्कर

यह एक ऐसा देश है जहां मरने के बाद लाश को दफना दिया जाता है और हर साल अपने पूर्वजों को खुश करने के लिए लाश को कब्र में से निकाला जाता है और उसे सफेद कपड़े पहनाकर उसके आस-पास डांस करते हैं। नाचने के बाद गांव का एक चक्कर लगाकर लाश को दोबारा कब्र में दफना दिया जाता है।

3. चीन

चीन में मरने के बाद लाश को एक ताबूत में डाल दिया जाता था और उसे किसी ऊंची पहाड़ी से नीचे लटका दिया जाता है। वहां के लोगों का मानना था कि ऐसा करने से मरने के बाद व्यक्ति को स्वर्ग नसीब होता है लेकिन चीन देश में यह प्रथा अब बंद हो चुकी है।

4. पारसी समुदाय

इस समुदाय के लोगों में संस्कार की प्रथा काफी हैरान करने वाली है। यहां मृत्यु के बाद शरीर को नहला कर पारसियों के धार्मिक स्थान में छोड़ दिया जाता है। जहां गिद्ध आकर उस लाश को खाते हैं। पारसी समुदाय में यह प्रथा आज भी प्रचलित है।

5. फिजी
इस देश के कुछ इलाकों में जो व्यक्ति मर जाता है उसके परिवार के एक और सदस्य का गला घोंट कर मार दिया जाता है। वहां के लोगों का मानना है कि मृतक को इस दुनिया से अकेला नहीं जाना चाहिए।


 

Punjab Kesari