प्रियंका हो या नेहा, ट्वीट से करोड़ों कमाते हैं ये सेलेब्स, जानिए कितनी करते हैं कमाई

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2019 - 04:54 PM (IST)

आजकल ट्विटर का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है। आम लोगों की तरह सेलिब्रेटिज भी ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। अगर कोई फेमस स्टार एक ट्वीट कर दे तो सोशल मीडिया पर तहलका मच जाता है लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी ट्विटर से भी लाखों करोड़ों रुपए कमाते हैं। जी हां, इन सेलेब्स को एक ट्विट से लाखों की कमाई होती है। 

 

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी है। ट्विटर पर प्रियंका के 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। देसी गर्ल को फॉलो करना तो आसान है लेकिन इनसे ट्वीट करवाना काफी महंगा। असल में इनकी कमाई का जरिया कुछ ब्रांड हैं जिसे ये ट्विटर के जरिए प्रमोट करते हैं और बदले में हर क्लिक पर इन्हें पैसा मिलता है। अगर प्रियंका ने किसी ब्रांड के लिए एक हजार ट्वीट भी किए होंगे तो उन्होंने अब तक 120 करोड़ तो ट्वीट से ही कमा लिए होंगे। बता दें कि प्रियंका ने अब तक 16,900 ट्वीट से ज्यादा ट्वीट किए हैं।

कपिल शर्मा

अपनी कॉमेडी से लाखों दिलों पर राज करने वाले कपिल शर्मा होंडा के साथ ट्विटर कॉन्ट्रैक्ट में हैं। कपिल होंडा को ट्विटर पर प्रमोट करते हैं। एक ट्वीट के लिए वह 1 से 5 लाख रुपए लेते हैं। कपिल के ट्विटर पर 36 लाख फॉलोअर्स हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा नॉन स्टॉप ट्वीट्स करती हैं। सोनाक्षी इंडियन आइडल, STARBUCKS और ASUS मोबाइल के लिए ज्यादातर tweets करती हैं एक ट्वीट के लिए वह कंपनी से 4-5 लाख रुपए लेती हैं। 

शाहिद कपूर

एक्टर शाहिद इन दिनों अपनी फिल्म कबीर सिंह की सक्सेस को लेकर सुर्खियों में है। ट्विटर की बात करें तो शाहिद के 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। खबरों की मानें तो शाहिद टीवी शो झलक के प्रमोशन के लिए 12 लाख रुपए तक चार्ज किए। एक ब्रांड के मैसेज को ट्वीट करने के लिए शाहिद 10 से 12 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन कमाई में सबको मात देती है। वह ज्यादातर अपने ट्वीट बिजनेस पर ही ध्यान देती है। एक प्रमोशनल ट्वीट के लिए वह 1-2 लाख रुपए लेती हैं। 

Content Writer

Priya dhir