धोखे से डरते हैं वृश्चिक लड़के, जानिए अपने ब्वॉयफ्रेंड के नेचर की दिलचस्प बातें

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2019 - 05:32 PM (IST)

हर लड़की अपने पार्टनर के नेचर के बारे में जानना चाहती है, ताकि वो उसके के हिसाब से उनके साथ अपनी जिंदगी बिता सकें। मगर किसी का चेहरा देखकर या कुछ समय साथ बिताने से किसी की खूबियां या अच्छाईयों के बारे में जानना थोड़ा मुश्किल है। अगर आप बिना मुश्कत किए अपने ब्वॉयफ्रेंड का नेचर जानना चाहती हैं तो पार्टनर की राशि जान लें क्योंकि राशि के जरिए आप जान सकते है कि किस राशि के लोग अपने लव लाइफ को लेकर कैसे होते हैं। 


मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लड़के अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं इसलिए इन्हें किसी की हुकूमत भी नहीं पसंद होती है। इनमें संयम की कमी होती है जोकि हर बात अपने आत्मसम्मान पर ले आते है लेकिन इनकी यहीं कमी इनके रिलेशनशिप को खराब कर सकती हैं। 

वृषभ राशि (Taurus)

इस राशि के लड़के जिद्दी किस्म के होते हैं। खास बात यह भी है कि ये जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते है। इतना ही नहीं अपने कंफर्ट जोन से निकलर चीजों को अनुभव नहीं करना चाहते हैं।

मिथुन राशि (Geminis)

मिथुन राशि के लड़को को समझना थोड़ा मुश्किल हैं क्योंकि जहां ये  अपने रिश्ते को लेकर काफी इमोशनल हो जाते हैं वहीं दूसरे पल ये हर बात आत्मसम्मान पर ले लेते हैं। वहीं ये अपनी बातों जल्दी से किसी से व्यक्त भी नहीं कर पाते। 

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लड़के केयरिंग नेचर वाले होते हैं। यह हर वो मुमकिन कोशिश करते है जिससे ये अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकें। हालांकि बदल में ये अपने पार्टनर से भी खुद के लिए ऐसी ही उम्मीद रखते है। बता दें कि ये काफी इमोशनल भी होते हैं। 

सिंह राशि (Leo)

इस राशि के लड़के गलत इंसान से के साथ रिश्ते में पड़ने से डरते हैं, इसलिए ये पार्टनर सिलेक्शन को लेकर काफी सतर्क रहते हैं और अच्छा पार्टनर चुनने में काफी समय भी लगा देते है। अगर ये किसी के साथ रिलेशन में बंध जाते हैं तो भावनात्मक रुप से उनके साथ जुड़ जाते है। 

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लड़के हर एक काम परफेक्शन चाहते है। लव लाइफ में ये थोड़ा सोच-विचार कर आगे बढ़ते है। दरअसल, यह पार्टनर की खामियों को गिनाकर फिर उन्हें इनको सुधारने की सलाह देते हैं। इसलिए इनका जांच-परख कर आगे बढ़ने वाला रवैया हमेशा बना रहता है। 

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लड़के खुद निर्णय लेने से डरते है लेकिन इस मामले में अपने पार्टनर पर डिपेंड होते हैं। अकेलेपन से घबराने वाले ये लड़के बिना किसी की परख किए लोगों से जुड़ जाते हैं, जिस वजह से कई बार ये गलत रिश्तों में पड़ जाते है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लड़के अक्सर रिश्ते में धोखा खाने से डरते है। इसी डर केे कारण ये कई बार जलन का शिकार भी हो जाते हैं। पार्टनर को लेकर हमेशा पॉजेसिव रहने वाले वृश्चिक लड़के कई बार पार्टनर पर यकीन तक नहीं करते है। 

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लड़के लाइफ में हमेशा एक्साइटमेंट चाहते हैं। दरअसल, ये एक रिश्ते में बंधकर खुद को बोर समझने लगते है। किसी रिश्ते में पड़कर इन्हें लगता है कि किसी एक इंसान के साथ रिश्ता कायम रखने से उनकी लाइफ बोरिंग हो जाएंगी जोकि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता। 

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोग हर चीज प्लानिंग के साथ करते हैं। ऐसा ही हाल इनका रिश्ते की शुरूआत करते वक्त होता है। यह किसी रिश्ते में तभी बंधते हैं जब तक ये सामने वाले के बारे में पूरी जांच-पड़ताल ना कर लें। खास बात है कि यह किसी रिश्ते को लंबे समय तक निभाने में यकीन रखते हैं। 

कुंभ राशि (Aquarias)

कुंभ राशि के लड़के किसी भी इंसान पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं। मगर रिश्तों में धोखा या निराशा मिलने का डर इनके मन में हमेशा बना रहता है, यहीं वजह है कि ये रिश्तों को हमेशा शक के घेरे में रखते है। इनको हमेशा शक रहता है कि सामने वाला इनके साथ प्यार करता है भी या नहीं।

मीन (Pisces)

मीन राशि के लड़के काफी रोमांटिक होते हैं और बिना किसी स्वार्थ के रिश्ता निभाने में यकीन रखते है। मगर ये लोगों पर जल्दी से भरोसा करने से भी डरते है क्योंकि इन्हें हमेशा लगता रहता है कि लोग उनका फायदा उठा सकते हैं। प्यार में फिल्मी मीन राशि के लोग धोखा मिलने पर पूरी तरह से टूट जाते है। 

 

Content Writer

Sunita Rajput