कभी कब्रिस्तान हुआ करती थी ये जगहें, अब हैं फेमस प्लेस!

punjabkesari.in Tuesday, Apr 25, 2017 - 04:12 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): दुनिया में कई जगहें एेसी हैं जहां कई लोग जाना पसंद करते हैं। लोग अपनी मनपसंद जगह पर जाकर सैल्फी लेते हैं और खूब एन्जॉय करते हैं। आज हम आपको दुनिया की फेमस जगहों के बारे में बताएंगे जो कभी किसी समय में कब्रिस्‍तान हुआ करते थे। शायद आप भी इन जगहों पर एक बार गए हो। 

1. नॉर्थ फुल्टन गोल्फ कोर्स, अटलांटा, जॉर्जिया

नॉर्थ फुल्टन गोल्फ कोर्स के नीचे भी एक कब्रिस्तान दबा हुआ है। गोल्फकोर्स का निर्माण करने से पहले ही पता था कि यहां पर एेसा है। 

2. वाशिंगटन स्क्वायर पार्क, मैनहट्टन, न्यूयॉर्क

न्यूयॉर्क में वाशिंगटन स्क्वायर पार्क को हॉटस्पॉट माना जाता है। किसी समय यहां पर पीत ज्वर फैला हुआ था, जिसके कारण कई लोगों की मौत हो गई। जगह की कमी होने के कारण यहां पर कई लोगों को दफना दिया था।

3. शंघाई डिज्नी रिजॉर्ट, शंघाई, चीन

2016 में शंघाई डिज्नी रिजॉर्ट खोला गया था। यहां पर जमीन के नीचे हजारों लाशें दफन हैं। इसका निर्माण करते समय कई हड्डियां मिली थी। 

4. लिंकन पार्क, शिकागो, इलिनोइस

लिंकन पार्क में कई लोग सैर करने के लिए आते हैं। आपकों बता दें कि हैजा से मरने वाले कई लोगों की लाशें दफन किया गया था। 

5. द मैनी किल्लनी एक्रॉस आयरलैंड 
दरअसल, किल्लनी में लोग आकर बिना कुछ बताए बच्चे या मां को गाढ़कर चले जाते थे। यहां पर आत्मा भटकने के कई किस्से सुनने को मिलते हैं।


 

Punjab Kesari