फेमस जगह, जहां किस करने वालों को मिलता हैं गुडलक!

punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2017 - 07:07 PM (IST)

लाइफस्टाइलः कपल्स हमेशा एेसी जगह पर जाना पसंद करते हैं जहां जाकर वह एक-दूसरे के करीब आ सकें। आज हम आपको एक एेसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे है जो लवर्स के लिए काफी फेमस है। जी हां, इस जगह पर कई प्रेमी जोड़े आते हैं। मैक्सिको का एक बहुत ही पुराना शहर है गुआनाग्वाटो। कपल इस शहर में आकर एक-दूसरों को किस करते है। 

आप भी सोच रहे होगे कि आखिर कपल यहां आकर किस क्यों करते हैं। कहा जाता है कि यहां किस करने से 15 साल का गुडलक मिलता है। इस शहर में हर गली में सीढियां है। अधिकतर सारी सीढ़ियां कपल्स से भरी होती है। आपको बता दें कि यहां एक नैरो कॉबलस्टोन गली है जहां पर अगर कपल किस करते है तो उनकी जोड़ी हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा उन्हें 15 साल तक के लिए गुडलक मिलता है। दूर-दूर से लोग इस शहर में आते हैं और अपने पार्टनर के साथ समय बिताते है। 

यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर 2 प्रेमियों की मौत हुई थी। अक्सर वह प्रेमी यहीं पर किस करते थे इसलिए यहां कपल आकर किस करते है। कहते हैं कि अगर यहां पर प्रेमी जोड़ा किस नहीं करते तो उनके रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है। प्रेमियों से भरा यह शहर देखने में काफी सुंदर लगता है। 

Punjab Kesari