इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहे हैं ये बॉलीवुड किड्स

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2017 - 03:42 PM (IST)

फैशनः लड़कियों की नजर हमेशा बॉलीवुड डीवाज के आउटफिट्स पर रहती हैं। बॉलीवुड स्टार भी अपने स्टाइल के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। सिर्फ स्टार ही नहीं बल्कि स्टार किड्स भी। स्टार किड्स अपने ग्लैमरस लुक के लिए चर्चा में रहते है। आज हम आपको एेसे स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे है जो दिनों-दिन काफी फेमस होते जा रहे हैं।

1. जानवी कपूर
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जानवी कपूर बहुत सी खूबसूरत है। जानवी को आए दिन किसी न किसी फंक्शन में देखा जाता है जहां वह स्टाइलिश दिखाई देती है। 18 साल की जानवी जल्द ही फिल्मों में दिखाई देने वाली है। वह अपनी मॉम श्रीदेवी से फैशन टिप्स सिख रही है। 

2. सुहाना खान
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान का स्टाइल भी किसी से कम नहीं है। उनकी स्टाइलिश लुक के चर्चें कई बार सुनने को मिले है।  

3. सारा अली खान
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बेहद ही खूबसूरत है। वह जल्द ही फिल्मों में दिखवे वाली है। सैफ हमेशा अपने बेटी के फैसले का मान करते है। सारा का अपनी सौतेली मां के साथ भी बहुत अच्छा रिश्ता है। 

4. आर्यन खान
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बहुत हैंडसम है। आर्यन अपने इंस्टाग्राम अकाउट पर आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करते हैं। लगता है कि यह जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में दिखने वाले है।

5. आरव कुमार
अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार मीडिया से दूर ही रहते है। उन्हें ब्लू आई ब्वॉय कहा जाता है। हाल में ही अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की, जिसमें नरेंद्र मोदी आरव के गाल खिंच रहे थे। 

6.  इब्राहिम खान
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान जल्द ही स्टार बनने वाले है। वह अपने फ्रैड्स के साथ कई बार पार्टी करते दिखाई दिए। वह कैमरे को बहुत अच्छी तरह फेस भी करते है।

 

Punjab Kesari