इन 12 स्टार्स के अफेयर के हुए थे बहुत चर्चे लेकिन शादी करवाई Arranged

punjabkesari.in Thursday, Jan 31, 2019 - 11:26 AM (IST)

अनुष्का-विराट, दीपिका-रणवीर और प्रिंयका चोपड़ा जैसे कई सेलेब्स हैं, जो अपनी लव मैरिज को लेकर चर्चा में रहें।  वैसे तो ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स लव मैरिज ही करते हैं लेकिन कई ऐसे सेलिब्रिटीज भी हैं, जिन्होंने घरवालों की पसंद से अरेंज मैरिज की। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स के बारे में ही बताएंगे, जिन्होंने लव नहीं बल्कि अरेंज मैरिज की है।

 

अरेंज मैरिज करने वाले बॉलीविड स्टार्स

शाहिद कपूर - मीरा राजपूत

शाहिद कपूर ने लवमैरिज करने की बजाए, घरवालों की पसंद से मीरा राजपूत से 7 जुलाई, 2015 में शादी रचाई। पंकज कपूर ने मीरा को शाहिद के लिए पसंद किया था। बता दें कि शाहिद व मीरा दो बच्चों के पेरेंट्स भी हैं।

विवेक ओबेरॉय - प्रियंका अल्वा

किसी जमाने में विवेक ओबेरॉय ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे लेकिन बावजूद इसके उन्होंने 28 अक्टूबर, 2010 प्रिंयका से अरेंज मैरिज कर अपना घर बसा लिया।

माधुरी दीक्षित - डॉ श्रीराम नेने

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी लाखों लड़कों का दिल तोड़कर 17 अक्टूबर, 1999 में एनआरआई से शादी। अरेंज मैरिज करने के बाद माधुरी अपनी फैमली के बाहर दूसरे देश में जाकर बस गई।

राज कपूर - कृष्णा राज कपूर

अपने जमाने के हिट हिरो व कपूर खानदान की नींव यानी की राज कपूर ने भी अपने परिवार की पसंद को चुना। जी हां, उन्होंने 12 मई, 1946 को कृष्णा कपूर से अरेंज मैरिज की।

राकेश रोशन - पिंकी

बता दें कि पिंकी के पिता जे. ओम प्रकाश भी एक डायरेक्टर थे और वह अपनी बेटी की शादी कराना चाहते थे जिसके लिए उनको राकेश से अच्छा लड़का नहीं मिलता और इसी कारण राकेश और पिंकी दोनों ने 1969 में शादी कर ली।

निकितिन धीर - कृतिका सेंगर

3 सितंबर 2014 में टीवि एक्ट्रेस कृतिका सेंगर से शादी रचाने वाले बॉलीवुड एक्टर भी अरेंज मैरिज करने वाले कपल्स की लिस्ट में शामिल हैं। निकितन के पिता एक लघु फिल्म के दौरान कृतिका से पहली बार मिले थे, जिसके बाद उन्होंने इन्हें बहू बनाने का फैसला किया।

नील नितिन मुकेश - रुक्मिणी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक नील नितिन मुकेश ने भी लव की बजाए अरेंज मैरिज को अहमियत दी। अपनी शादी की खबरों से सबको हैरान करने वाले नील नितिन 9 फरवरी, 2017 में रुक्मिणी के साथ शादी के बंधन में बंधे।

शम्मी कपूर - नीला देवी

बॉलीवुड एक्टर शम्मी कपूर ने दो शादियां की थी। शम्मी कपूर की पहली पत्नी थीं अभिनेत्री गीता बाली से 1 जुलाई 1956 में लव मैरिज की लेकिन शादी के कुछ सालों बाद उनका देहांत हो गया। उनके बच्चे छोटे थे इसलिए उनके घरवालों ने उनपर शादी का दबाव बनाना शुरू किया और घरवाले के कहने पर उन्होंने 1969 में नीला देवी से शादी रचाई।

ईशा देओल - भरत

ईशा देओल ने भी अपने घर वालो की मर्जी से अपने बचपन के दोस्त भरत से 2012 में शादी की। भले ही दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मगर इनमें प्यार जैसा कुछ नहीं था। दोनों ने अपने परिवार वालो के कहने पर ही शादी की थी।

गोविंदा - सुनीता अहूजा

बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर गोविंदा ने फिल्मों में कई लड़कियों के साथ रोमांस किया। मगर बात जब शादी की आई तो उन्होंने अपनी मां की पसंद की लड़की सुनीता अहूजा से 11 मार्च, 1987 अरेंज मैरिज की।

सन्नी देओल - पूजा देओल

सन्नी देओल ने भी अपने पिता के कहने पर पूजा देओल से शादी की थी। धर्मेंद पूजा को अपनी बहू के रूप में बहुत पसंद करते थे। यही कारण है कि उन्होंने अपने बेटे के लिए पूजा को चुना और दोनों ने 1984 में शादी रचा ली।

धनुष और ऐश्वर्या

बॉलीवुड में 'कोलावेरी डि' गाने से फेमस साउथ सुपरस्टार धनुष ने भी सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ 18 नवंबर, 2004 में अरेंज मैरिज की।

Content Writer

Anjali Rajput