क्यूटी राध्या और फैमिली के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची ईशा, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 06:13 PM (IST)

हाल ही में ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी राध्या की क्यूट फोटो शेयर की थी, जिसे उन्होंने उनके जन्म के लगभग 7 महीने बाद लोगों के सामने किया। आज ईशा देओल अपनी मम्मी यानी ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी,  अपने पति भरत तख्तानी और बेटी राध्या के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा करने पहुंची। 

इस दौरान हेमा मालिनी व्हाइट एंड ब्लू साड़ी में दिखी, वहीं ईशा बेबी पिंक फ्लोरल प्रिंट कुर्ती के साथ व्हाइट प्लाजो में दिखी, वहीं उनके पति भरत ब्लू कुर्ते के साथ नेवी ब्लू पेंट में स्पॉट हुए।

अगर बात उनकी क्यूटी प्रिंसेस राध्या की करें तो वह यैलो एंड व्हाइट इंडियन वियर ड्रैस में बेहद क्यूट लग रही थी। 

ईशा ने अपनी फैमिली के साथ पूजा अर्चना करने के बाद वहां पहुंची मीडिया को पोज दिए। इस दौरान राध्या अपने पापा भरत तख्तानी की गोद में आराम करती दिखी। 

Punjab Kesari