मां ने कचरे में फैंक कर छुड़ाई जान, अब अमरीका में फेमस हो गई यह बच्ची

punjabkesari.in Monday, Dec 25, 2017 - 12:32 PM (IST)

कहा जाता है कि घर बच्चे की पहली पाठशाला होती है और मां से ही बच्चा अच्छे गुण सीखता है, जो जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए उसे बहुत मदद करते हैं। यह बात भी सच है कि हर किसी की जिंदगी एक जैसी नहीं होती। दुनिया में कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जिनके बचपन में ही मां का साथ छूट जाता है लेकिन आज हम जिस बच्ची की बात कर रहे हैं, उसकी मां ने ही उसे छोड़ दिया। आज से करीब 3 साल पहले गुजरात के अंजार में यह मासूम लड़की कूचरे के ढेर में मिली थी। शायद उसकी मां ने इस मासूम से छूटकारा पाने के लिए उसे कूढ़े में फैंक दिया होगा। 


जब इस बच्ची को कचरे के ढेर से उठाया गया तब उसके शरीर को कीड़े खा रहे थे , यहां की कीडे उसकी नाक को पूरी तरह से खा गए थे। एक सफाई कर्मचारी का अचानक उस पर ध्यान गया और तुरंत उसे अस्पताल भर्ती करवाया गया। इसके बाद अस्पताल वालों ने इस बच्ची का नाम दुर्गा रखा औऱ उसका इलाज किया गया। 


अस्पताल में उसे करीब एक महीने के लिए रखा गया और बाद में भुज जिले के महिला कल्याण केंद्र को दुर्गा को सौंप दिया गया। उस केन्द्र में दुर्गा करीब 2 साल रही और इसी बीच यहां अमरीका की पॉप सिंगर और टीचर क्रिस्टीन विलियम्स आईं। दुर्गा की जिंदगी में तब बड़ा बदलाव आया जब क्रिस्टीन ने उसे गोद ले लिया और अपने साथ अमरीका ले गई। वहां पर उसकी प्लास्टिक सर्जरी करवाई। 

अमरीका में दुर्गा टॉक शो में नजर आई और चर्चा में रही। आपको बता दें कि क्रिस्टीना ने सिर्फ दुर्गा को ही नहीं बल्कि मुन्नी नाम की लड़की को भी गोद लिया है। यह दोनों अमरीका में बहुत अच्छी जिंदगी जी रही हैं। अब शायद इनकी लाइफ के बारे में जानकर इनको छोड़ने वाली मां को भी पछतावा होगा। 

Punjab Kesari