गर्लफ्रेंड से न करें ये 5 सवाल, नहीं तो रिश्ता जाएगा टूट

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 12:13 PM (IST)

यूं तो महिलाएं हर किसी से सवाल पर सवाल करती रहती हैं लेकिन जब उन्हें खुद किसी बात का जवाब देना पड़ता है तो वह इरिटेट हो जाती है। फिर चाहे वह सवाल उनकी पर्सनल लाइफ से हो या उनकी रिलेशनशिप से संबंधित। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें महिलाए सुनना बिल्कुल पसंद नहीं करती। तो अगर आपकी भी कोई फीमेल फ्रेंड है तो भूलकर भी उनसे यह सवाल ना करें क्योंकि इससे वह नाराज हो सकती हैं।

 


अभी तक सिंगल क्यों हो?

जब कोई लड़का किसी लड़की के साथ पहली डेटिंग पर जाता है तो वह यहीं सवाल करता है। यह सवाल तब भी पूछा जाता है जब कोई लड़की 30 की उम्र पार कर जाती है। बेहतर होगा कि महिला से ऐसा सवाल न करें कि तुम अभी तक सिंगल क्यों हो क्योंकि इससे बहस शुरू हो सकती हैं। 

तुम्हारा अतीत कैसा है?

पुरुषों को महिलाओं के अतीत में बड़ी दिलचस्पी होती हैं। ऐसे में वह उसके अतीत व एक्स के बारे में हमेशा जानने को उत्सुक रहते है लेकिन महिलाओं को यह सवाल बिल्कुल पसंद नहीं होता। ध्यान रखें कि किसी महिला से ऐसे सवाल न पूछें वरना आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। 

 

महत्व किसे देती हो?

हर पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी से ये सवाल करता है कि वो सबसे ज्यादा किसे महत्व देती है, दोस्तों, घरवालों या अपने पार्टनर को। ऐसा सवाल सुनकर लड़कियां अक्सर गुस्सा कर जाती हैं। लाजिमी में वह पहले अपने घर व पार्टनर को टाइम देगी। फिर अपने दोस्तों के लिए समय निकालेगी।  


 
क्या आप भी कमियां निकालती हैं?

हर महिला के विचार अलग-अलग होते हैं कोई अपने पार्टनर की कमियां तो कोई अच्छाईयां ढूंढती हैं। ऐसे में आपका उनसे यह सवाल आपके रिश्ते को बनने से पहले ही तोड़ सकता हैं। बेहतर होगा कि यह सब आप महिला पर भी छोड़ दें। 

आपकी उम्र क्या है?

महिलाएं अपनी उम्र से जुड़े किसी सवाल को नापसंद करती है। वैसे भी किसी महिला से उसकी उम्र पूछना तहजीब के खिलाफ माना जाता है। बेहतर होगा कि आप यह सवाल उनसे न ही करें। 

Content Writer

Sunita Rajput