पाकिस्तानी हो या चाइनीज, दुल्हन को पहनाई जाती हैं ये वैडिंग ड्रैस

punjabkesari.in Sunday, Jul 02, 2017 - 12:58 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल): भारत में दुल्हन को लाल रंग का जोड़ा पहनाया जाता है। वहीं दुनिया के हर कोने में दुल्हनों का पहरावा काफी विभिन्न होता हैं। ब्राइडल ड्रैस से लेकर उनका डिजाइन तक सब कुछ अलग-अलग होता है। यूं भी कहा जा सकता है कि भारतीयों और दूसरे देशों का फैशन ट्रैंड एक-दूसरे से काफी अलग है। इतना ही नहीं, उनका मेकअप और वैडिंग ज्वैलरी भी काफी डिफरैंट होती हैं। चलिए आज हम आपको कुछ देशों की ब्राइडल ड्रैसेज से रूरू करवाते है, जिनके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे। 

 

1. पाकिस्तानी

पाकिस्तानी ब्राइड्स अपनी शादी के दिन शरीर ही पहनती है। इनके शरारे का रंग लाल, महरून, पिंक कलर का हो सकता है लेकिन फैशन ट्रैंड के बदलने से आजकल ब्राइड्स ब्राइट कलर्स चूस कर रहीं है। इनमें हैवी ज्वैलरी वियर की जाती है। 

2. चाइनीज

चाइनीज पंरपरा में लाल रंग को बहुत शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि चाइनीज में वैडिंग ड्रैस को कुआ कहा जाता है, जिसमें गोल्ड और सिल्वर दोनों तरह का वर्क हुआ होता है। 

3. घानानियन 

यहां लहंगा नहीं बल्कि दुल्हन को वन पीस ड्रैस पहनाई जाती है। दरअसल, यह वैडिंग ड्रैस ट्रेडिशनल कपड़े से तैयार होती है, जिसे यहां के लोग केन्टे कहते है। इस ड्रैस का रंग काफी कलरफुल होता है, जिसका डिजाइन्स काफी खूबसूरत होता है।  
 
4. इंडोनेशिया

वैसे यहां की दुल्हन को पहनाया तो लाल रंग का जोड़ा है लेकिन उनके सिर पर मुकुट सजाया जाता है, जिसे बेत्वी कहते हैं। इस बेत्वी से दुल्हन का पर्लनैलिटी और निखर जाती है। 

5. साउथ कोरियन

यहां दुल्हनों का अपना अलग ही अंदाज होता है। भले ही वह भारी-भरकम ज्वैलरी न पहनें, लेकिन इनका वैडिंग ड्रैस काफी खूबसूरत होता है। साउथ कोरिया में वैडिंग ड्रैस को हनबोक कहते है। यह ड्रैस लंबी जैकेट और सिल्क स्कर्ट में होती है।

6. मलेशियन

यहां ब्राइड्स का लुक काफी सिंपल और सौबर होता है। दुल्हन को व्हाइट गाउन पहनाया जाता है। मुसलिम देश होने के कारण ज्यादातर दुल्हन हिजाब भी पहनती है। 


 

Punjab Kesari