Dhanteras Special: जानिए राशि के हिसाब से क्या खरीदना है शुभ

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2017 - 04:42 PM (IST)

दिवाली से पहले लोग सुख समृद्धि के लिए धनतेरस के दिन कई चीजें खरीदते है और दिवाली के दिन पूजा करते है। आज हम आपको बताएंगे कि राशि के हिसाब से कौन सी चीज खरीदना आपके लिए फायदेमंद होगा। आइए जानते है धनतेरस के दिन किन राशि के लोगों को क्या खरीदना चाहिए।
 

1. मेष राशि
मेष राशि के लोगों को धनतेरस पर लोहें, चांदी, सोना और बर्तन खरीदना चाहिए। इस दिन केमिकल वाली चीजें खरादने से आपको नुकसान हो सकता है।

2. वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को इस दिन सोना, चांदी, पीतल और कांसे से बनी चीजें खरीदना चाहिए।

3. मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को इस दिन प्लाट, जमीन और घर खरीदा चाहिए। इसके अलावा आप पुखराज सोना भी निश्चित होकर खरीद सकते है।

4. कर्क राशि
इस दिन कर्क राशि के लिए सफेद वस्तु, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक और नए वाहन खरादना अच्छा रहेंगा।

5. सिंह राशि
इस राशि के लोग जो भी खरीदे उसे अपने नाम पर ना लें। इससे आपकी बस्तु ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी।

6. कन्या राशि
नए वस्त्रों को छोड़ कर चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन और फर्नीचर खरीदना आपके लिए लाभदायक होगा।

7. तुला राशि
इस राशि के लोग चांदी, सोने और कांसे से बनी चीजें खराद सकते है।

8. वृश्चिक राशि
इस राशि पर बुरा प्रभाव होने के कारण सिर्फ चांदी, बर्तन और पीतल की वस्तुएं ही खरीद सकते है।

9. धनु राशि
इस दिन आप पीले कपड़े, दवाई, सोना, गेहूं आदि खरीद सकते हैं।

10. मकर राशि
इस राशि के लोगों को इस दिन वस्त्र दान करने से फायदा होगा। इसके अलावा आप इस दिन प्राप्टी खरीद सकते है।

11. कुंभ राशि
इस दिन आपको किसी भी चीज में निवेश करने से धन का फायदा होगा। इस दिन आप सोना व किमती पत्थर न खरीदें।

12. मीन राशि
इस दिन निजी प्राप्टी और सोना खरीदना आपके लिए अच्छा होगा। इस दिन भूलकर भी आप किसी को पैसे उधार न दें।

 

नारी के ज्यादा आर्टिकल पढ़ने के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Punjab Kesari