Dhanteras 2019: सिर्फ सोना चांदी ही नहीं, सेहत से भी है धनतेरस का गहरा क्नैक्शन

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2019 - 09:32 AM (IST)

दीपावली से 2 दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी या यूं कह लें कि शॉपिंग करना काफी शुभ माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस और सेहत का भी आपस में गहरा संबंध हैं। जी हां, धनतेरस सिर्फ शॉपिंग ही नहीं बल्कि सेहत से भी संबंधित है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है धनतेरस और सेहत में संबंध।

धनतेरस और सेहत में क्या है संबंध

धनतेरस के दिन लोग सोने, चांदी, बर्तनों की खरीददारी करते हैं जिसका कनैक्शन शुभता के साथ सेहत से भी है। माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरि अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे क्योंकि धनवंतरि आयुर्वेद लेकर आए थे, इसलिए उन्हें औषधि का जनक भी माना जाता है।

अब आपको बताते हैं सोने के सेहत से जुड़े फायदे

सोना स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। दवाईयों के साथ-साथ कई मिठाईयों पर सोने के वर्क का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं आयुर्वेद में सोने की भस्म को औषधी के रुप में किया जाता है। सोने की भस्म से कई स्वस्थ संबंधी समस्याओं का हल किया जाता है। जिसमें मानसिक से लेकर दिल तक की कई बीमारियों का इलाज किया जाता है।

सोने की भस्म के अन्य फायदे

यह औषधि कई रोगों के इलाज में रामबाण का काम करती हैं लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसी बीमारियां हैं जैसे आंख निकलना, मधुमेह, गठिया, अस्थमा आदि जिनमें स्वर्ण भस्म बेहद फायदेमंद है।

. इससे त्वचा रोग, सूजन, लालिमा, जलन और खुजली जैसी स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलता है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा में चमक और निखार भी आता है।
. स्वर्ण भस्म का सेवन एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाती है। साथ ही यह मानसिक रोगों जैसे अल्जाइमर, पार्किसन्स में भी कारगार है।
. इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे बैक्टीरियल बीमारियों के अलावा कैंसर से लड़ने की ताकत भी मिलती है।
. आंखों में होने वाले किसी तरह के संक्रमण जैसे आंख आना, आंखों में खुजली, जलन, सूजन के उपचार में भी स्वर्ण भस्म काफी फायदेमंद साबित होती है।
. अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो इसका सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है।
. स्वर्ण भस्म में उपयोग किए गए खनिज महिलाओं में होने वाली अन्य परेशानियों के साथ बांझपन जैसी समस्याओं को दूर करने में भी काफी फायदेमंद हैं।

सावधानियां

-चूंकि स्वर्ण भस्म सोने से बना हुआ है इसलिए इसका सेवन बहुत ही सावधानी से किया जाना चाहिए। अगर इसका सेवन लिमिट में न किया जाए तो इससे कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं जैसे पेट में दर्द, आंतो की सूजन, पेट में ऐंठन, शारीरिक कमजोरी और थकान आदि।
-इसका सेवन हमेशा चिकित्सक की सलाह से ही करें। वहीं 9 महीने से ज्यादा इसका सेवन भी हानिकारक हो सकता है।
-इसके अलावा स्वर्ण भस्म को बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए, क्योंकि यदि इसका उपयोग गलत तरीके से किया जाए तो यह उनकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है।

धनतेरस के दिन अगर आप सोने जैसी महंगी चीजें नहीं खरीद सकते तो कोई छोटा उपहार अवश्य खरीद लें। भगवान धन्वंतरी की प्रिय धातु पीतल है। आप इसे खरीद सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput