शादी में दीपिका को लाखों का मंगलसुत्र पहनाएंगे रणवीर!

punjabkesari.in Tuesday, Nov 06, 2018 - 12:00 PM (IST)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इसी महीने 14-15 नवंबर को इटली में सात फेरे लेने वाले हैं। इनकी शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। हर कोई शादी की लेटेस्ट अपडेट्स जानने को उत्सुक बैठा है। वहीं फैंस यह भी जानना चाहते है कि आखिर दीपिका अपनी शादी में किस डिजाइनर का लहंगा व ज्वेलरी पहनेगी। हाल ही में सुनने को मिल रहा है कि दीपिका शादी में लाखों का मंगलसुत्र पहनने वाली है।  

20 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहनेगी दीपिका


खबरें आ रही है कि रणवीर शादी में दीपिका को करीब 20 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहनाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, दीपिका ने अपनी शादी के लिए एक करोड़ रुपए के गहने खरीदे हैं। 

दीपिका ने रणवीर के लिए खरीदी चेन 


दीपिका पादुकोण के करीबियों का कहना है कि दीपिका ने अपने होने वाले पति रणवीर सिंह के लिए अंधेरी के एक ज्वेलरी शोरूम से एक चेन खरीदी है। जहां दीपिका खरीददारी के लिए गई, उस शोरूम को आधे घंटे पहले आम ग्राहकों के लिए बंद कर दिया गया था, ताकि दीपिका बिना किसी रोक-टोक के खरीददारी कर सकें। 

दोनों के घरों में शुरू हो चुकी है शादी की रस्में
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रस्में शुरू हो गई है। दीपिका पादुकोण ने बेंगलुरु में जाकर नंदी पूजा भी की तो वही रणवीर सिंह ने अपने घर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा और हल्दी की रस्म निभाकर विवाह की रस्मों को निभाना शुरू कर दिया है। 
 

Content Writer

Sunita Rajput