वेडिंग इनविटेशन कार्ड की वजह से ट्रोल हुए दीपिका-रणवीर

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 01:31 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों ने सोशल अकाउंट पर शादी का कार्ड जारी कर इस बात की जानकारी शेयर की। गोल्ड और व्हाइट कलर के वेडिंग इनविटेशन पर हिंदी और इंगिलश दोनों भाषाओं का इस्तेमाल किया गया है। जहां एक ओर दीपवीर के फैंस इस बात के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कार्ड में हिंदी की गलतियों की वजह से वह ट्रोल भी हो रहे हैं। 

 

एक ट्रोलर ने लिखा, ' कोई अपने शादी के कार्ड पर अपने नाम के स्पेलिंग गलत कैसे लिख सकता है।' 


तो किसी ने लिखा, 'दो दिन तक शादी कैसे हो सकती है? लगता है एक दिन दीपिका और दूसरे दिन रणवीर की शादी होगी।'

एक ट्रोलर ने लिखा, 'आप ने हिंदी और इंग्लिश भाषा का इस्तेमाल किया लेकिन कन्नड भाषा को भूल गए।' 

 

 

Content Writer

Nisha thakur