दीपिका-रणवीर की शादी में होंगे चार बड़े फंक्शन, इस दिन लेंगे सात फेरे!

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 12:22 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका और रणवीर की शादी का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। मगर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा कर रही हैं कि दोनों 13 नवंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

परिवार और खास रिलेटिव के बीच शादी इटली के लेक कोमो में होगी। इस शाही शादी का जश्न 4 दिनों तक चलेगा। आपको बता दें, इस शादी में चार बड़े फंक्शन होंगे। मगर मीडिया को इस भव्य शादी से दूर रखा जाएगा। 

शादी में शामिल होने वाले गेस्ट को भी निवेदन किया गया है वह अपने साथ मोबाइल फोन ना लेकर आए। मीडिया में आई रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका अपनी शादी में डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइनर आउटफिट्स पहन सकती हैं।  आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अपने स्टाफ की तीन महीने अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर की छुट्टी कैंसिल कर दी है। दीपिका ने भी पद्मावत के बाद कोई नई फिल्म साइन नहीं की। 


 

Content Writer

Nisha thakur