अरे! अपनी शादी को लेकर ये क्या बोल गई दीपिका पादुकोण

punjabkesari.in Sunday, Sep 02, 2018 - 04:27 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका और रणवीर सिंह की शादी को लेकर मीडिया में लगातार खबरें आ रही हैं। मगर अभी तक दोनों की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन अब फैंस के लिए उनकी तरफ से एक अच्छी खबर आई है।

दरअसल,एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पहले तो जवाब देने से इंकार कर दिया। मगर जब रिपोर्ट ने दोबारा वही प्रशन पूछा तो उन्होंने कहा, 'आपको जल्द ही पता चल जाएगा।' इस बात से पता चलता है कि इन दोनों की शादी की डिटेल जल्द ही सामने आने वाली है। 

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो दोनों जल्द ही गुपचुप तरीके से सगाई भी सकते हैं। इसके अलावा वह 20 नवंबर को इटली के कोमो में शादी कर सकते हैं। उनकी शादी में करीब 30 लोग शामिल होंगे। शादी की रस्मों की शुरूआत नंदी पूजा से होगी।  

Content Writer

Nisha thakur