लॉकडाउन के चलते दीपिका ने बनाया पति रणवीर के लिए खाना, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2020 - 01:09 PM (IST)

लॉकडाउन के चलते फिल्मी सितारे खुद को व्यस्त रखने के लिए अलग-अलग तरह की एक्टीविटीज में जुटे हैं। कोई वर्कआउट तो कोई कुकिंग के जरिए अपना टाइम पास कर रहा है। मगर उनमें से एक ऐसा कपल भी है जो हर दिन कुछ न कुछ नया करके अपने साथ साथ फैंस का भी मनोरंजन करवाते हैं। हम यहां बात कर रहे हैं सबके फेवरेट दीपिका और रणवीर के बारे में। 

हाल ही में रणवीर और दीपिका ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें दीपिका अपने हबी के लिए डिनर तैयार कर रही हैं। दीपिका ने डिनर में सारा कुछ रणवीर की ही पसंद का बनाया है। जिसमें थाई सलाद, थाई ग्रीन करी, चावल और सूप शामिल है। यही नहीं डिनर के बाद दोनों ने मिलकर चॉकलेट केक भी तैयार किया। 

कोरोना के चलते जहां बॉलीवुड के सितारे घर बैठे खुद को रेस्ट दे रहे हैं, वहीं केरोना पेशेंट्स के लिए कई सितारों ने खूब सारी डोनेशन भी की है। रणवीर और दीपिका को आप जल्द ही अलग अलग मूवी में देख पाओगे। 

 

जिस दिन से भारत लॉकडाउन हुआ है उसी दिन से दीपिका को घर के किसी न किसी काम में व्यस्त देखा गया है। पिछले कुछ दिन पहले दीपिका घर की अलमारियां साफ कर रही थी। जिसकी फोटो उन्होंने इंस्टा पर शेयर की थी। 

Content Writer

Harpreet