वैडिंग गाउन समझने की न करें गलती, यह है दुनिया का सबसे महंगा Cake

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 05:08 PM (IST)

वैडिंग की रिसेप्शन पार्टी तब तक कंप्लीट नहीं होती जब तक न्यू वैडिंग कपल केक ना काट लें। मगर आज हम आपको एक ऐसा केक के बारे में बताने जा रहें है जिसे लोग वैडिंग गाउन समझ कर धोखा खा गए थे। ब्रिटेन में लोगों ने खूबसूरत वेडिंग गाउन देखा लेकिन जब पास जाकर उसे छूआ तो सब हैरान हो गए। वेडिंग गाउन पहनी एक स्टेच्यु समझा जाने वाले इस केक को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

असल में ये वेडिंग गाउन पहनी एक स्टेच्यु नहीं बल्कि एक पूरा का पूरा केक था, जोकि करीब 6.5 करोड़ रुपए का बना है। दुनिया के सबसे महंगे वेडिंग केक को दुबई में होने वाले वेडिंग शो के लिए बनाया गया है। फेमस डिजाइनर डेबी विनगम द्वारा बनाए गया यह केक करीब 6 फीट लंबा है।

इस केक को बनाने के लिए 1000 हजार असली मोती, 5000 हेंड कट फूल, 1000 अंडे, 25kg चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है, जोकि करीब 100 kg का है। डेबी विनगम को दुनिया की सबसे महंगी केक डिजाइनर माना जाता है। उन्होंने इससे पहले भी बहुत से डिजाइन्र केक डिजाइन किए है लेकिन यह उनके द्वारा डिजाइन किया दुनिया का सबसे बड़ा और मंहगा केक है।

दुनिया का सबसे मंहगा और खूबसूरत केक डिजाइन करने के लिए 36 साल की डैबी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। डैबी किसी भी तरह के केक को बनाने के लिए दिन में 12 घंटे काम करती है। इसलिए उन्हें दुनिया की सबसे अच्छी और महंगी केक डिजाइनर कहा जाता है।

Punjab Kesari