Dangerous Places, जहां देखने को मिलते हैं खतरनाक जानवर

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2017 - 05:47 PM (IST)

लाइफस्टाइलः दुनिया में कई खूबसूरत जगहें हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। नेचर लवर्स को कुदरती खूबसूरती वाली जगहों पर घूमना बहुत पसंद हैं। वहीं, दुनिया में कई जहरीले और खतरनाक जीव-जंतु भी है। कुछ जगहें एेसी भी हैं जहां पर खतरनाक जानवर अधिक देखने को मिलते हैं। आज हम आपको एेसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां लोगों का सामना खतरनाक जानवरों से होता है। 

1. उत्तरी ऑस्ट्रेलिया
यह बेहद खतरनाक जगह है। यहां पर पानी में बॉक्स जेलीफिश पाई जाती है,जो नजर नहीं आती लेकिन अगर किसी भी हमला कर दे तो कुछ मिनटों में जान जा सकती है। यहीं नहीं, यहां कई जहरीले जीव देखने को मिलते है। 

2. अमेज़न 
यहां पर बुलेट नामक चींटी पाई जाती है। अगर किसी को काट ले तो वह 24 घंटे तक तड़पता रहता है। अमेज़न में सबसे खतरनाक मकड़ी भी मिलती है। यहां मिलने वाला जगुआर की पकड़ बहुत मजबूत है।  

3. सब-सहारा अफ्रीका 
यहां पर शाकाहारी जीव हिप्पोपोटैमस पाया जाता है जोकि बहुत ही खतरनाक है। अफ्रीका में ब्लैक मंबा सांप भी मिलता है जो दुनिया का दूसरा सबसे लंबा और तेज सांप माना जाता है।

4. अमेरिका 
अमेरिका में कई जानवर पाए जाते है। यहां पर हिरण की प्रजाति बहुत गुस्सैल होती है जो इंसानों पर भी हमला कर देती है। 
 

Punjab Kesari