इन खतरनाक तरीके से लोग बढ़ाते हैं खूबसूरती, जानकर दंग रह जाएंगे आप!

punjabkesari.in Friday, Mar 03, 2017 - 05:32 PM (IST)

लाइफस्टाइलः लोग खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग एेसे तरीके अपनाते हैं जिनके बारे में जानकर काफी हैरानी होती हैं। आज हम आपको एेसे ही तरीकों के बारे में बताने जा रहे है जिसे करना तो दूर सोचकर ही अजीब महसूस होता है। 

1. मधुमक्खी
कई लोग मधुमक्खी के डंक से बहुत डरते हैं। वहीं, कुछ लोग इसे ब्यूटी ट्रीटमेंट की तरह इस्तेमाल करते हैं। लोग ब्यूटी क्लीनिक जाकर पैसे देकर मधुमक्खी के डंक का दर्द सहते हैं। लोगों का मानना है कि मधुमक्खी के डंक से त्वचा की झुर्रियां कम होती है और चेहरे पर निखार आता है। भूलकर भी खुद इस ट्रीटमेंट को करने की कोशिश न करें। 

2. घोंघा(स्नेल)
यह एक लिजलिजा और चिपचिपा जीव होता है। वेस्टर्न कंट्रीज में इससे भी ब्यूटी ट्रीटमेंट किया जाता है। जब घोंघा चलता है तो यह एक लिक्विड भी छोड़ता जाता है। यह लिक्विड डेड सेल को दूर करता है इसलिए लोग इस ट्रीटमेंट को लेना पसंद करते हैं।

3. बर्फ
बर्फ चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लोग बर्फ के चैंबर में बंद होकर खूबसूरती बढ़ाते हैं। आपको बता दें कि यहां तापमान माइनस 130 डिग्री होता है। एेसी जगह इतनी ठंड में कम कपड़ों में 3 मिनट तक बंद रहना आसान नहीं। ठंड में रहने से शारीरिक तकलीफें दूर हो जाती हैं। इसके अलावा स्किन टाइट होती है। 

4. चिड़ियों की बीट
कई लोग चिड़ियों की बीट को चेहरे पर लगाते हैं, जिसे गीशा फेशियल कहा जाता है। इस टेक्नीक में  पहले बीट को सुखाकर इसमें से कीटाणु निकाल दिए जाते हैं और फिर इसका पाउडर बनाया जाता है।

5. जोंक
जोंक शरीर से चिपककर खून पीती है, जिससे गंदा खून बाहर निकलता है और साफ खून बढ़ता है। इससे दाग-धब्बे आदि खत्म होते है और स्किन साफ होती है।

Punjab Kesari