CoronaEffect - डोमेस्टिक फ्लाइटस पर लगी ब्रेक, लेकिन कंपनियां नही काटेंगी वेतन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2020 - 06:34 PM (IST)

कोरोनावायरस के चलते सरकार के निर्देश अनुसार पूरे भारत को लॉकडाउन कर दिया गया वहीं अब घरेलु उड़ानों यानि कि डोमेस्टिक फ्लाइट पर भी सरकार ने रोक लगा दी है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने देश में घरेलू उड़ानों को मंगलवार रात 12 बजे से निलंबित कर दिया है। 

साथ ही कंपनियों ने अपने स्टाफ मेंबर्स को वेतन और छुट्टी नहीं कटने का भरोसा भी दिया। कंपनियों को चाहे इससे भरपूर नुक़सान होगा लेकिन ये हमारे लिए ही बहतर होगा। 

इस लॉकडाउन में जहां सारा ट्रांसपोर्ट बंद है और अगर आप का कोई काम ऐसा है जो शहर के बाहर ही हो सकता है तो इतने सिरियस टाइम पर आपको बाहर नही जाना चाहिये क्योकि आप जितने अधिक लोगों से मिलेंगे कोरोना का खतरा उतना ज्यादा होगा तो इसलिए आप अपना काम ऑनलाईन भी  कर सकते हैं, ऑनलाईन भी अगर वो काम नही हो पा रहा है तो कोशिश करिए कि आप अपने किसी फ्रेंड की हेल्प लें।

Content Writer

Vandana