Bollywood Life: कोई पानी तो कोई परिवार के लिए नहीं मनाता #Holi

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2020 - 11:24 AM (IST)

होली जैसे मस्ती भरे त्योहार का कौन इंतजार नही करता। बॉलीवुड में हमें एक से एक बढ़कर होली पार्टीयां देखने को मिलती है। रंगों से भरे बॉलीवुड सितारे काफी अच्छे से इस त्योहार को मनाते है। वहीं कई ऐसे फिल्मी सितारें भी है जिन्हें होली खेलना बिल्कुल पंसद नही है। इसमें सबसे पहला नाम है-


बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान का..करीना को वैसे तो इस रंगों के त्योहार से कोई दिक्कत नही है बल्कि वो इसे काफी पंसद करती हैं। लेकिन जबसे करीना के दादा और बॉलीवुड के महान सितारे राज कपूर का निधन हुआ है तबसे उन्होंने इस त्योहार को मनाना छोड़ दिया है। करीना आज भी अपने दादा जी को बेहद मिस करती है।


सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी भी होली नही खेलती। अथिया के मुताबिक इससे पानी की बर्बादी तो होती ही है,साथ ही साथ जानवरों को भी खासा तकलीफों का सामना करना पड़ता है। अथिया हमेशा से ही एक इको फ्रेंडली इंसान रही हैं।  


एक्ट्रेस श्रुति हसन अपनी स्किन को लेकर हमेशा से औवर-प्रोटेक्टिव रही है। केमिकल वाले रंगों के डर के कारण श्रुति इस त्योहार से दूर भागती है।


बॉलीवुड के देसी बॉय जॉन अब्राहम उन बॉलीवुड सितारों में शामिल हैं जो होली खेलते ही नहीं है। जॉन के मुताबिक होली में खतरनाक रंगों के कारण पर्यावरण को जबरदस्त नुकसान होता है। जॉन का मानना है कि होली की आड़ में कई लोग महिलाओं के साथ बदसलूकी भी करते हैं.।


अपने रंग बिरंगे फैशन सेंस से लोगों के दिलों में छाने वाले रणवीर सिंह को भी रंगो का त्योहार रास नहीं आता है। इतना ही नही रणवीर को अपने चेहरे पर रंग लगवाना बिल्कुल पंसद नही हैं। इसी वजह से वह इस त्योहार से दूर भागते है।


रणबीर कपूर ने भी करीना की तरह कई सालों से होली नही खेली है। वह भी अपने दादा राज कपूर को काफी मिस करते हैं। खबरों की माने तो बलम पिचकारी गाने के शूट के लिए भी वह राजी नही थे क्योंकि वो होली के रंगों को ज्यादा पसंद नहीं करते।


एक्टर सूरज पंचोली भी होली खेलना पसंद नहीं करते हैं। सूरज कहते हैं कि वो बचपन में काफी होली खेला करते थे,लेकिन जैसे-जैसे वो बड़े होते गए, उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि होली के चलते काफी पानी बर्बाद हो जाता है।

अब भई इन सितारों के होली न खेलने का कारण तो जायज है..कि इससे पानी की वेस्टेज होती है और पर्यावरण को भी नुक्सान पहुंचता है। आप के इस पर क्या है विचार हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूले। 

Content Writer

Vandana