ये है आज की सदी का न्यू फैशन, स्किन पर उगाई जा रही है नई स्किन!

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 10:09 AM (IST)

ट्रैंड के हिसाब से कपड़ों का फैशन तो आए दिन बदलता रहता है। मगर क्या कपड़ों की तरह शरीर को भी बदला जा सकता है? जी हां, आज हम आपको एक फैशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि कपड़ों से नहीं बल्कि शरीर से जुड़ा है।

 

जितनी तेजी से दुनिया बदल रही है उससे दोगुनी तेजी से फैशन बदल रहा है। फैशन के नाम पर आप रोज नया और अनोखा ट्रैंड देख सकते हैं। हाल ही लोगों में एक ऐसा ही अजीबो-गरीब फैशन देखने को मिला है। ये फैशन है फेक स्किन इंप्लांट, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक का सबसे अनोखा और अजीबो गरीब ट्रेंड कहा जा सकता है।


कपड़ों की तरह इन जनाब ने अपने गले पर ड्रामेटिक स्टाइल कोलर बनवा लिया। अभी चौकिए न क्योंकि मॉडर्न दुनिया में कुछ भी हो सकता हैं। 

देखने में अबीज यह फैशन काफी लोकप्रिय हो रहा है। इन्हें देखिए इन्होंने फैशन के नाम पर अपने कंधों को ही बदल डाला। 

फैशन की दुनिया एक और कदम आगे बढ़ चुकी है। दरअसल इस फैशन में स्किन पर अनोखा डिजाइन्स बनाया जाता है जो स्किन को हिस्सा ही बन जाता है।  

सेलिब्रिटीज किम कार्दिशां और क्रिस टेगेन ने भी इस फैशन ट्रैंड को फॉलो किया। भले ही यह कृत्रिम हो लेकिन ऐसा लगता है कि ये आपकी ही बॉडी का हिस्सा हो। 

इतना ही नहीं कई तो फेक स्किन इंप्लांट से नेकलेस और चोकर भी बनवा रहा है। अब आप तो सोच रहे होंगे कि फ्यूचर फैशन कुछ इसी तरह होगा?

Content Writer

Sunita Rajput