यहां मुर्दे के साथ जश्न मनाते हैं लोग, लाशों के साथ करते हैं मस्ती

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 12:32 PM (IST)

जब परिवार का कोई सदस्य मर जाता है तो घर के सदस्य बहुत दुखी होते हैं और शोक मनाते हैं लेकिन हर देश की अपनी अलग-अलग रस्में और रिवाज है। दुनिया में ऐसी कई जनजातियां हैं जो अपनी अजीबो-गरीब रस्मों के कारण जानी जाती है। इंडोनेशिया के एक समुदाय में लोग अपनों की मौत हो जाने पर रोने की बजाय खुशियां मनाते हैं। यहां तक की उनकी लाश को भी संभाल कर रखते हैं। 


इंडोनेशिया के टोराजा समुदाय में लोग अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। वह इसहद तक चले जाते हैं कि उनकी मौत के बाद भी उन्हें खुद से अलग नहीं कर पाते। उनकी लाश के साथ जिंदा व्यक्तियों की तरह ही बर्ताव करते हैं। 


यहां पर मरने के तीन साल बाद मुर्दे को दोबारा घर लाया जाता है। उसे सजाया संवारा जाता है, यहां तक कि उसे खाना भी बना कर खिलाया जाता है। लोग उनके साथ फोटो भी खिचवाते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि इंसान कभी भी मरता नही है। लोग 
खआस तरह के कैमिकल के जरिए लाशों सही रखा जाता है।

Punjab Kesari