सिर्फ सोना-चांदी नहीं, धनतेरस पर ये 9 चीजें खरीदना भी होता है शुभ

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 04:56 PM (IST)

दिवाली से 2 दिन पहले धनतेरस पर लोग खुलकर शॉपिंग करते हैं क्योंकि इस दिन खरीददारी करना काफी शुभ माना जाता है। वहीं इसी दिन से दीपावली की शुरूआत भी होती है। ज्यादातर लोग इस दिन सोना, चांदी, बर्तन या इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीदते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन इन चीजों को खरीदने से धन में बढ़ोतरी होती है लेकिन हर कोई तो इन चीजों को नहीं खरीद सकता। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी 10 चीजों के बारे में बताएंगे, जो सोने-चांदी खरीदने से भी ज्यादा शुभ मानी जाती है। धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने के लिए लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे और इससे धन लाभ भी होगा।

 

गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति

भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, कुबेर और माता धनेतरी की तस्वीर खरीदना भी इस दिन काफी शुभ होता है। इससे धन संपत्ति बनी रहती है।

PunjabKesari

झाड़ू

इस दिन झाड़ू खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है। झाडू़ ही आपके घर द्वार को स्वच्छ रखती है। इस दिन भगवान विष्णु, राम और लक्ष्मी के चरणों का आगमन आपके घर होता है इसलिए झाड़ू की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

गूंजा

धनतेरस के दिन घर में गुंजा या रत्ती (Coral Bead लता जाति की एक वनस्पति) लाने से भी धन लाभ होता है।

कौड़ी

पूजन के बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांध कर तिजोरी या धन वाले स्थान पर रखें। इससे कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

धनतेरस पर खरीदें 5 रुपए की यह चीज

धनतेरस के दिन सिर्फ 5 रुपए का साबुत धनिया खरीदें। फिर इसे संभालकर पूजा घर में रख दें और दीवाली के दिन इसकी पूजा करें। अगली सुबह इसे गमले या बाग में फैला दें। ऐसी मान्यता है कि धनिया से निकले हरे-भरे पौधे घर में सुख-समृद्धि लाते हैं।

PunjabKesari

शंख

शंख को घर में लाने से घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है। इस दिन शंख लाने के साथ रोजाना उसे बजाए भी। इससे निकलने वाली आवाज घर में सकारात्मकता फैलाती है।

नमक

अगर आप कोई महंगी चीज नहीं खरीद सकते तो 5 रुपए का नमक लाकर इसे मंदिर में रखें। इससे धन का अभाव नहीं होता और सुख-समृद्धि भी बनी रहेगी।

हत्था जोड़ी

धन प्राप्ति के लिए धनतेरस के अवसर पर हत्था जोड़ी खरीदना भी शुभ माना गया है।

श्रीयंत्र

मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन स्फटिक का श्रीयंत्र घर में लाएं। पूजा के बाद इस श्रीयंत्र को केसरिया कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे हमेशा बरकत बनी रहेगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static