ये स्टार किड ग्लैमर की दुनिया से बेहद दूर, फिर भी है खुश

punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2017 - 04:08 PM (IST)

बॉलीवुड में सफलता पाने के लिए लोग कई साल मेहनत करते हैं और कई बार तो कुछ लोग इस तक पहुंच भी नहीं पाते। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन पर इस चमक-धमक का कोई असर नहीं पड़ता। ऐसे बहुत से फेमस स्टार हैं जिनके बच्चें बॉलीवुड में एंट्री न करके भी अपनी दुनिया में बहुत खुश हैं। 

सबा खान


सैफ अली खान और सोहा अली खान बॉलीवुड के जाने माने चेहरे हैं। वहीं इनकी बहन सबा खान को बॉलीवुड में कोई क्रेज नही है। वह फिल्मों से अलग ज्वैलरी प्रोफैशन में बहुत खुश है। 

अहाना देओल


दओल फैमिली बॉलीवुड में बहुत फेमस है लेकिन हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना दओल फिल्मी दुनिया से दूर है। 

रिद्धिमा कपूर साहनी


कपूर खानदान का फिल्मों से बहुत गहरा नाता है लेकिन रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी बॉलीवुड की चमक से बेहद दूर है। वह ज्वैलरी डिजाइनर हैं।

सुनैना रोशन
राकेश रोशन का बेटी और ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन अपने पापा के प्रोडेक्शन हाउस का काम देखती हैं। 

रिया कपूर


बॉलीवुड की स्टाइल फैशनिस्ता यानि सोनम कपूर का बहन और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर फिल्मी करियर से बहुत दूर है। वह प्रोडक्शन का काम भी कर चुकी है। 

श्वेता बच्चन नंदा


बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन नंदा फिल्मी करियर से दूर अपनी दुनिया में बहुत खुश है।

कुश सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश अभी तक फिल्मों में दिखाई नहीं दिए हैं। 

शाहीन भट्ट

महेश भट्ट की बेटी और आलिया की बहन शाहीन कैमरे के सामने नहीं बल्कि पर्दे के पीछे काम करना पसंद करती हैं। 

अनुषा कपूर


अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की पहली पत्नी की बेटी अनुषा कपूर को फिल्मी करियर में दिलचस्पी नही है। 
 

Punjab Kesari