Bollywood Siblings : कोई 24 तो किसी में है 11 साल का अंतर

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2017 - 01:02 PM (IST)

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ उनके बच्चे भी काफी फेमस हैं। ऐसे ही कई बॉलीवुड भाई-बहन हैं जिनकी उम्र में काफी अंतर है। ज्यादातर एक्टर्स ने एक से ज्यादा शादियां की है जिस वजह से उनके बच्चों की उम्र में बहुत फर्क है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ सिब्लिंग्स के बारे में 

1. सारा खान और तैमूर
 सारा अली खान सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी है और करीना से शादी के बाद उनके घर तैमूर का जन्म हुआ। जिस वजह से उनके दोनों बच्चों में 23 साल का अंतर है।

2. आर्यन और अबराम खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान के 3 बच्चे हैं और उनका बड़ा बेटा आर्यन छोटे अबराम से 16 साल बड़ा है।

3. सलमान खान और अर्पिता
बालीवुड स्टार्स के बच्चों के अलावा खुद एक्टर्स भी अपने भाई-बहनों से काफी बड़े हैं। ऐसे ही सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता में 24 सालों का अंतर है।

4. पूजा भट्ट और आलिया 
आलिया भट्ट पूजा भट्ट की सौतेली बहन है। पूजा भट्ट का जन्म 1972 में हुआ और आलिया 1993 में पैदा हुई जिस वजह से दोनों में 21 साल का अंतर है।

5. अर्जुन और जाह्नवी कपूर
अर्जुन कपूर भी जाह्नवी से 11 साल बड़े हैं। जाह्नवी बोनी कपूर और श्रीदेवी के बेटी है और अर्जुन बोनी कपूर की पहली पत्नी के बेटे हैं। 

6. जुनैद खान और आजाद राव खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की 3 शादियां हुई हैं। जुनैद खान उनकी पहली पत्नी का बेटा है जो उनके छोटे बेटे आजाद राव खान से 19 साल बड़े हैं।
 

Punjab Kesari