अपने करियर के साथ मां की भूमिका बखूबी निभा रही है ये एक्ट्रेस

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2017 - 04:38 PM (IST)

कहते है कि एक औरत तभी संपूर्ण कहलाती है जब वह मां बनती है। मां की भूमिका निभाना इतना आसान नहीं है जितना हम लोग सोचते है। मां ही होती है जो अपने बच्चे की छोटी-छोटी खुशी का ख्याल रखती है और उन्हें अच्छी से अच्छी परवरिश देती है। इन सब बातों के लिए बच्चों के लिए अपने बिजी ललाइफस्टाइल टाइम निकालना बहुत जरूरी है। बॉलीवुड की ऐसे कई एक्ट्रेस है जो अपने फिल्मी करियर के साथ अपने बच्चों के भी पूरा-पूरा टाइम देती है और सपुरमॉम की लिस्ट में शामिल है। उनके लिए करियर के ज्यादा अपने बच्चों की चिंता लगी रहती है। आइए हम आपको बॉलीवुड ऐसी ही मॉम के बारे में बताते है जो मां की भूमिका भी काफी अच्छे से निभा रही है। 

 

-ऐश्वर्या राय बच्चन


विश्व सुंदरती ऐश्वर्या राय बच्चन 2011 में मां बनी और वह अपने करियर से ज्यादा अपनी बच्ची को जरूरी समझती है। मां की बैस्ट भूमिका निभाने वाली एेश्वर्या परिवार के आंखों का तारा भी है। 

- शिल्पा शेट्टी 


शिल्पा शेट्टी ने 2012 में प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। शिल्पा अपने बेटे विहान की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ती। विहान को देखकर लगता भी है कि वह बिल्कुल अपनी मम्मी के नक्शे कदमों पर चलते है। 

- सुष्मिता सेन


भले ही सुष्मिता सेन ने अपनी दोनों बेटियों के कोख से जन्म न दिया हो लेकिन वब सगी मां की तरह अपनी बच्चियों की परवरिश कर रही है। उनकी हर छोटी-बड़ी खुशी का ध्यान ऱखती है।

- मीरा राजपूत 


कुछ महीने पहले मां बनी मीरा कपूर अपनी बच्ची मीशा को पूरा-पूरा टाइम दे रही है। यहां तक कीि शाहिद कपूर भी बैस्ट पापा बनने की सभी टिप्स अपना रहे है। 

- करीना कपूर खान 


पिछले साल ही करीना ने क्यूट से बेटे तैमूर को जन्म दिया, जिनकी परवरिश में करीना और सैफ अली खान हर मुमकिन कोशिश मे लगे हुए है। यहां तक की करीना अपने बेटे तैमूर के साथ काफी समय भी बिताती है। 

Punjab Kesari