बॉलीवुड के 8 एेसे कपल, जिनके प्यार के किस्से थे बेहद मशहूर!

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2017 - 08:16 PM (IST)

बॉलीवुड की चकाचौंध की दुनिया में हर रोज कई दिल टूटते हैं, ताे कई जुड़ते हैं। हर रोज नई प्रेम कहानी लिखी जाती है। इनमें से कुछ प्रेम कहानियां शादी के मुकाम तक पहुंचने से पहले ही टूट जाती है और कुछ शादी के पवित्र बंधन में बंधकर अमर हो जाती हैं। अाज हम अापकाे बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ जोडि़यों से मिलाने जा रहे हैं जिनकी लव स्टाेरी ने काफी सुर्खियां बटाेरी थी।

बॉलीवुड के फेमस कपलः-

अमिताभ-जया
सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन और जया की प्रेम कहानी भी करोड़ों में से एक है। एक दौर था जब अमिताभ अपनी को स्‍टार रेखा की मोहब्‍बत मे कैद थे लेकिन जया की सच्‍ची मोहब्‍बत के आगे उन्हें रेखा को छोड़ना पड़ा। जया भी हर मुश्किल में पति के साथ खड़ी रही, चाहे फिर वह बाेफाेर्स स्कैम हाे या 90 कराेड़ के कर्ज का मामला। अपनी 42वीं सालगिरह पर अमिताभ ने जया के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया था।

शाहरूख-गौरी
बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरूख खान और गाैरी की लव स्टाेरी भी किसी फिल्म की कहानी की तरह है। शाहरूख काे अपना प्यार पाने के लिए काफी शक्कत करनी पड़ी थी, क्याेंकि वह मुस्लिम हैं और गौरी हिंदू। इसके बावजूद दोनों के प्यार की जीत हुई। फिलहाल इनके तीन बच्चे हैं, अार्यन, सुहाना और अबराम।

अक्षय-ट्विंकल 
अक्षय कुमार भी बॉलीवुड के असली खिलाड़ी माने जाते हैं। रवीना टंडन, पूजा बत्तरा और शिल्पा शेट्टी के साथ उनके अफेयर के किस्से भी काफी मशहूर रहे हैं। अपनी प्लेबॉय इमेज के बावजूद उन्हाेंने 2001 में ट्विकल से शादी रचाई। इनके रिश्ते ने भी काफी उतार-चढ़ाव देखें, लेकिन दाेनाें ने किसी हालत में एक-दूसरे का साथ नहीं छाेड़ा। आज इस कपल के दो बच्चे हैं।

धर्मेन्‍द्र-हेमा
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी अपने दौर की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों मे से एक थीं। शायद यही वजह है कि शादीशुदा और दाे बच्चाें के पिता हाेने के बावजूद अभिनेता धर्मेन्‍द्र का दिल उन पर अा गया। उन्हाेंने हेमा से शादी कर ली। अाज उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं।

ऋषि-नीतू
कपूर खानदान के चॉकलेटी ब्वॉय ऋषि कपूर का दिल अपनी को स्‍टार नीतू पर आ गया और एक दिन हिम्‍मत करके उन्हाेंने नीतू काे प्रप्रोज कर दिया। फिर क्‍या था दोनों की धूमधाम से शादी हुई। इसके बाद नीतू ने फिल्म इंडस्ट्री से लंबा ब्रेक ले लिया और कई सालाें बाद  लव अाजकल, दाे दूनी चार और जब तक है जान जैसी फिल्माें से कम बैक किया। 

अजय-काजोल
इनकी प्रेम कहानी फिल्म गुंडाराज के सेट पर शुरू हुई। 17 साल की शादी में काजोल और अजय का रिश्ता उम्र के साथ और गहरा होता गया। एक टाइम ऐसा भी था जब काजोल ने अपने फ़िल्मी करियर को अलविदा कह दिया था। आज इस कपल के दो प्यारे बच्चें हैं। 

सैफ-करीना
शाहिद कपूर से ब्रेकअप के बाद करीना पटौदी खानदान के नबाव सैफ से मिली और दोनों में प्‍यार हो गया। कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन मे बंध गए। यह करीना की पहली और सैफ की दूसरी शादी थी। इनकी शादी काफी सुर्खियाें में रही थी। इनके बेटे का नाम तैमूर है।

एेश्‍वर्या-अभिषेक
एेश्‍वर्या राय और अभिषेक बच्‍चन की शादी भी बड़े धूमधाम से हुई थी। सलमान खान से अपने ब्रेकअप के बाद एेश्वर्या ने अभिषेक काे अपने जीवनसाथी के रूप में चुना था। इनकी एक बेटी आराध्‍या भी है। 

Punjab Kesari