बॉलीवुड सेलेब्स ने शेयर की दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2017 - 03:21 PM (IST)

दीवाली पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने घर पार्टी रखीं, जिसमें बी-टाउन और टीवी स्टार शामिल हुए। वहीं, बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने  इस त्यौहार को अपनी फैमिली के साथ मनाया। उन्होंने ने ट्विटर पर पूजा करते हुए की तस्वीर भी शेयर की, जिसमें उनके साथ जया बच्चन, अभिषेक बच्चन , एेश्वर्या बच्चन और बेटी अराध्या दिखाई दीं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने करण जौहर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सैल्फी शेयर की। उनके साथ करण जौहर के ट्विंस बच्चे भी नजर आए। इसके अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अपने फैन्स को दीवाली की शुभकामनाएं दी। 

- अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ 

- अपनी फैमिली के साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 
- रॉयल कपल्स सैफीना और सोहा और कुनाल खेमू 
- बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ
- काजोल और अजय देवगन 
- रोमांटिक कपल बिपाशा और करण 


 

Punjab Kesari