Eid Al Fitr: बॉलीवुड सेलेब्स ने इस अंदाज में दी फैंस की ईद की मुबारक
punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2019 - 05:21 PM (IST)
रमजान (Ramadan) का पाक महीना आज पूरा हो गया है और देशभर में लोग ईद सेलिब्रेट कर रहे हैं। मीठी ईद के नाम से जाना जाने वाला ये त्योहार मुस्लिमों के लिए बेहद खास है। इस दिन लोग एक दूसरे को गले लगाकर और मीठी सेवियां बनाकर ईद का जश्न मनाते हैं। बात अगर बॉलीवुड सेलेब्स की करें तो उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं।
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में ईद के मौके पर भला वो कैसे पीछे रह सकते हैं। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट के जरिए फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने लिखा, 'ईद मुबारक, प्यार, शांति और सदभावना के साथ।'
T 3185 - Eid Mubarak .. love peace and prosperity among all .. !🙏❤️🌹 pic.twitter.com/PA9fSAyXy5
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 4, 2019
एक्ट्रेस और सांसद सदस्य हेमा मालिनी ने एक फोटो शेयर करते हुए फैंस को ई की शुभकामनाएं दी।
Reaching out to all our Muslim brethren on this their special day! pic.twitter.com/O8VTaxbQYQ
— Hema Malini (@dreamgirlhema) June 5, 2019
यश राज फिल्म्स ने सलमान और कटरीना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सभी को शांति और खुशियों के साथ ईद मुबारक।'
Wishing you all peace, prosperity & joy in abundance. #EidMubarak pic.twitter.com/TeplLUn5Qi
— Yash Raj Films (@yrf) June 4, 2019
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र आज भी अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में राज करते हैं। उनके एक फैन ने दुबई से उन्हें ईद की शुभकामनाएं दी थी, जिसका वीडियो उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया और सभी को ईद मुबारक कहा।
With love from Hammad , Dubai . Love you Hammad, Eid Mubarak 🙏 pic.twitter.com/JKtpa9S34q
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) June 4, 2019
एक्टर वरुण धवन ने भी ट्विटर अकाउंट से सबको मुबारकबाद देते हुए कहा 'आप सबको ईद की मुबारकबाद। प्यार, शांति और रोशनी का यह त्यौहार'।
Aap Sabko Eid Mubarak. Peace, love and light.
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) June 4, 2019
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी अपने फैंस और तमाम लोगों को ईद की बधाई दीं। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'सबको ईद मुबारक!!! चलो हर तरफ प्यार, एकता, खुशियां, समझदारी और सारी अच्छी-अच्छी चीजें फैलाने की कोशिश करें। लॉट्स ऑफ लव'।
#EidMubarak to everyone!!! Let’s always do our best to spread love, unity, happiness, understanding and all things wonderful. Lots of love 💖
— Shraddha (@ShraddhaKapoor) June 4, 2019
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने ट्विटर पर अपनी फिल्म जख्म का गाना शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया 'चांद रात मुबारक।'
Chand raat Mubarak!❤️#galimeinaajchandnikla #eidmubarak2019 @MaheshNBhatt @mmkeeravaani @kunalkemmu pic.twitter.com/ssib9tPQQu
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) June 4, 2019