ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी अटैंड करने उदयपुर पहुंचे सितारे, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 05:42 PM (IST)

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी जल्द ही होने वाली हैं। शादी की रस्मों के लिए उदयपुर में तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। 8 दिसंबर की शाम उदयपुर में ईशा की संगीत सेरेमनी होगी। भारत के सबसे बड़े उद्योगपति घराने की इस शादी में जानी-मानी हस्तियां शामिल होगी। 

शादी की रस्मों में शामिल होने के लिए कुछ सितारें उदयपुर पहुंच चुके हैं तो कुछ रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हो रहे हैं।

हाल ही में कुछ सितारों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आइए देखते है कौन-कौन उदयपुर के लिए रवाना हो चुका है। 

हाल ही में दुल्हन बनी प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ उदयपुर पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट पर प्रियंका को वेस्टर्न वियर में स्पॉट किया गया, वहीं निक भी हैंडसम लुक में नजर आए। 

इसके अलावा जॉन अब्राहम, विद्या बालन, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर जैसे कई सितारे भी एयरपोर्ट पर नजर आए।

एक्ट्रेस विद्या बालन अपने पति के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। उन्होंने पैस्टल कलर के अनारकली वियर किया।  

सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली के साथ। 

क्रिकेटर एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। 

एथनिक वियर में करिश्मा कपूर हुई स्पॉट। 

ईशा की शादी में शामिल होने के लिए करण जौहर भी पहुंचे एयरपोर्ट।  

पत्नी के साथ जॉन अब्राहम। 

ट्रेडीशनल वियर में ऐश्वर्या राय बच्चन। 

हिलेरी क्लिंटन भी ईशा की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं। 
 

Content Writer

Sunita Rajput