सोच हो तो ऐसी... भाई-बहन के बीच कुछ मायने नहीं रखता सौतेलापन

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 02:21 PM (IST)

भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे प्यारे रिश्ते में से एक हैं, जिसमें सौतेला शब्द भी कुछ मायने नहीं रखता। भई, बॉलीवुड में तो कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने सौतेले भाई-बहन की परिभाषा ही बदल दी। चलिए आपको भी मिलवाते है बॉलीवुड के उन भाई-बहनों से  जो रिश्ते में सगे तो नहीं हैं लेकिन उनके बीच प्यार सगों से भी ज्यादा है।

इस लिस्ट में पहला नाम है पटौदी खानदान की बेटी सारा अली खान और छोटे नवाब तैमूर अली खान का आता हैं...

तैमूर और सारा अली खान

भले ही तैमूर, सारा के सौतेले भाई हैं लेकिन वो उनके काफी क्लॉज है और हर साल उन्हें राखी बांधती आ रही हैं। पिछले साल भी उनकी राखी बांधते हुए काफी तस्वीरें वायरल हुई थी, जिनको लोगों ने खूब प्यार भी दिया था। बता दें कि सारा अपने छोटे भाई तैमूर पर जान छिड़कती हैं, इतना ही नहीं करीना उनकी फेवरेट एक्ट्रेस में से एक हैं।

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर

बोनी कपूर-मोना कपूर के बेटे अर्जुन के सौतेली बहनों संग अच्छे रिश्ते नहीं थे लेकिन जब  श्रीदेवी की मौत हुई उसके बाद से अर्जुन ने भाई का फर्ज निभाया और बहनों को संभाला। जाह्नवी-खुशी तभी से भाई अर्जुन को राखी बांधती आ रही हैं।

सलमान खान और अर्पिता खान

भई, सभी जानते हैं कि अर्पिता खान को सलमान के पिता सलीम और हेलेन ने गोद लिया है और उनकी परवरिश भी उन्होंने ने ही की तो इस लिहाज से अर्पिता सलमान की सौतेली बहन लगती हैं। मगर सलमान की वो सबसे लाडली बहना हैं जिसके लिए वो जान भी निछावर कर सकते हैं। सलमान भी अर्पिता से हर साल राखी बंधवाते है, और उन्हें ढेर सारा प्यार देते है।

आजाद और इरा खान

आमिर खान-किरण राव के बेटे आजाद अपनी बहन इरा के लाडले हैं। आमिर की पहली पत्नी रीना से आमिर के दो बच्चे ईरा और जुनैद हैं। भला ही आजाद ईरा का सौतेला भाई हो लेकिन सगे भाई से भी ज्यादा उसे प्यार देती है।

आलिया भट्ट और राहुल भट्ट

महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट है। महेश की पहली बीवी का बेटा राहुल है जो बहुत कम मौका पर नजर आता हैं लेकिन आलिया के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है। बता दें कि राहुल एक जिम ट्रेनर हैं जो लाइमलाइट से दूर रहते है।

प्रतीक बब्बर और जूही बब्बर

एक्टर राज बब्बर के की पहली बीवी नादिरा बब्बर से 2 बच्चे हैं जिनके नाम जूही और आर्या बब्बर हैं। वहीं दूसरी बीवी स्मिता पाटिल से उन्हें एक बेटा प्रतीक बब्बर हुआ। सौतेले भाई बहन होने के बावजूद इनके बीच खूब प्यार दिखता है। प्रतीक बहन जूही बब्बर के काफी करीब हैं और उनसे हर सीक्रेट शेयर करते हैं।

शाहिद कपूर और सना कपूर

एक्टर शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की बॉन्डिंग तो किसी से नहीं छिपी हैं लेकिन शाहिद को अपनी बहन सना खूब से लगाव है। सिर्फ शाहिद ही नहीं मीरा भी अपनी ननद से बेहद प्यार करती हैं, फिर भले ही वो शाहिद की सौतेली बहन ही क्यों ना हो, दोनों के बीच एक दोस्त जैसा रिश्ता है।

तो ये हैं वो स्टार्स जो कहने को तो सौतेले भाई-बहन है लेकिन इनके बीच का प्यार बेशुमार हैं... जिसके जरिए सेट कर रहे हैं सिंबलिंग गोल्स।

Content Writer

Sunita Rajput