बारिश में झम-झम नाची शिल्पा, बहन अर्पिता के गणेश विसर्जन पर सलमान ने भी जमकर किया डांस

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2019 - 05:02 PM (IST)

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में धूमधाम मनाया जाता है। मायानगरी में तो गणेश चतुर्थी की रौनक ही अलग होती है। बॉलीवुड सितारे जितनी धूमधाम के साथ गजानन को घर लेकर आते है, उतने ही प्यार व जोश के साथ ढोल ताशों के बीच उनरकी विदाई यानी विसर्जन भी करते हैं। जहां कुछ समय पहले सेलेब्स बप्पा का स्वागत किया, वहीं कल कुछ सेलेब्स ने झमाझम बारिश के बीच बप्पा की विदाई की। इतना ही नहीं अपने-अपने गणपति की विदाई के दौरान ये सेलिब्रेटी जमकर झूमते भी नजर आए। 

कुंद्रा फैमिली ने मंगलवार को बप्पा की विदाई की। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी की फैमिली के लोग और फ्रेंड्स मौजूद रहे।  गणपति विसर्जन के दौरान शिल्पा पिंक कलर के सूट में नजर आईं और पति राज कुंद्रा के साथ जमकर डांस करती नजर आईं। 

वहीं सलमान की बहन अर्पिता खान ने भी डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन धूम-धाम से किया। सलमान खान भी अपनी लाडली बहन अर्पिता के घर पहुंचे। गणपति बप्‍पा की विदाई में सलमान खान के साथ उनका पूरा परिवार साथ नजर आया. ढोल की हर बीट पर सलमान खान किसी प्रोफेश्‍नल डांसर की तरह नाचते नजर आए। इस मौके पर बाकी सेलेब्स भी मौजूद रहे। बप्‍पा की विदाई से पहले खान परिवार ने आरती की जिसमें हेलन, सलमान की मां सलमा खान, सोहेल खान, अरबाज खान, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा, डेजी शाह, स्‍वरा भास्‍कर समेत कई सदस्‍य शामिल हुए। इस दौरान स्वरा और डेजी शाह ने भी सलमान के साथ जमकर डांस किया। 

 

बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा टीवी स्टार्स ने भी कल के दिन बप्पा की विदाई की।  टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा की इस बार अपनी बीवी Ripci Bhatia के साथ पहली गणेश चतुर्थी थी। इस कपल ने भी ढोल-बाजे के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया, इस दौरान उनकी फैमिली भी साथ में मौजूद थी। विसर्जन से पहले तो उन्होंने बप्पा की आरती की। फिर ढोल की ताल पर दोनों ने खूब डांस किया।

एक्टर और होस्ट मनीष पॉल ने भी बप्पा की विदाई कर दी और वो अपनी फैमिली के साथ विसर्जन करने पहुंचे। 

भारती सिंह ने डेढ़ दिन का गणपति विसर्जन किया। भारती ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो किस तरह गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करते है। साथ ही उन्होंने फैंस को इको फ्रेंडली गणपति का मैसेज देते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने का मैसेज भी दिया।

Content Writer

Sunita Rajput