ऐसी 6 बॉलीवुड अभिनेत्रियां जिन्होंने अभिनय के बाद राजनीति में बनाई पहचान

punjabkesari.in Saturday, Aug 25, 2018 - 02:12 PM (IST)

आज के समय में शायद ही कोई क्षेत्र हो, जिसमें महिलाओं की भागीदारी न हो। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक, हर जगह महिलाओं का सिक्का चलता है। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अभिनय के बाद राजनीति में अपना सिक्का जमाया और आज वह सफल महिलाओं में से एक हैं। तो चलिए जानते हैं अभिनय के बाद राजनीति में कदम रखने वाली ऐसी कुछ पॉवरफुल महिलाओं के बारे में।
 

1. हेमा मालिनी
बॉलीवुड में ड्रीमगर्ल के नाम से पहचाने जाने वाली हेमा मालिनी भी राजनीति में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने 2004 में आधिकारिक तौर पर भाजपा से जुड़ कर राजनीति में कदम रखा। आज वह बॉलीवुड और राजनीति की सफल महिलाओं में से एक हैं।

2. जया बच्चन
फिल्मी जगत में अलग पहचान वाली बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी राजनीति का हिस्सा है। बॉलीवुड में सफल करियर के बाद वह समाजवादी पार्टी से जुड़ गई और आज वह राज्यसभा सदस्य हैं। हालांकि पद्मश्री पुरस्कार विजेता जया बच्चन के पास एक सक्रिय राजनीतिक करियर नहीं है।

3. स्मृति ईरानी
टीवी जगत से राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाली स्मृति जुबिन ईरानी वर्तमान में मोदी सरकार में मंत्री हैं। अभिनय से राजनीति तक पहुंचने का स्मृति का सफर भी बहुत मेहनत भरा रहा है।

4. रेखा
भारतीय सिनेमा में सबसे खूबसूरत और सफल अभिनेत्रियों में से एक रेखा भी राजनीति में अपना सिक्का जमा चुकी हैं। बॉलीवुड की तरह राजनीति में भी इनका योगदान सराहनीय रहा है। अभिनेत्री रेखा ने2012 में राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस द्वारा राज्यसभा की सदस्य बन गईं।

5. जयाप्रदा
जयाप्रदा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली जयाप्रदा आज राजनीति में भी अपना हुनर दिखा रही हैं। 1994 में एनटीआर द्वारा आमंत्रित किए जाने के बाद ये तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हुईं और आज वह सफल पॉलिटिशियन्स महिलाओं में शामिल हैं।

6. किरण खेर
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर वर्तमान में चंडीगढ़ से भाजपा सांसद हैं। उन्होंने 2009 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। इसके बाद वह सक्रिय रूप से चुनावों में बीजेपी के लिए प्रचार करती रहीं। 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने किरण खेर को टिकट दिया। इस चुनाव में किरण ने भारी मतों से जीत दर्ज की। वर्तमान में यह चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

Content Writer

Anjali Rajput