B'day Spl: अपने बल पर बॉलीवुड में बनाई जगह, आलोक नाथ पर लगाया #Metoo में आरोप

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2019 - 05:20 PM (IST)

संध्या मृदुल अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वह उन एक्ट्रेस में शुमार हैं, जिन्होने बॉलीवुड में अपने टैलेंट के बल पर अपनी जगह बनाई। आज वह अपना 43वां बर्थडे मना रहीं हैं। छोटे परदे और बॉलीवुड दोनों में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। आजकल वो प्रिजनर्स ऑफ वार: बंदी युद्ध के, नाम के टीवी शो में नजर आ रही हैं।उनके जन्मदिन के मौके पर इस मौके पर छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक का उनका सफर कैसा रहा, आइए जानते हैं- 

 

'बनेगी अपनी बात' से किया था डेब्यु

संध्या  का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने साल 1994 में संध्या मृदुल ने टीवी शो ‘बनेगी अपनी बात’ से डेब्यू किया था।

 

'स्वाभिमान' सीरियल से बनाई पहचान

संध्या मृदुल ने साल 1995 में आए पॉपुलर शो ‘स्वाभिमान’ में शिवानी का किरदार निभाया था। इस शो से संध्या मृदुल घर-घर में पहचानी जाने लगी थीं। इसके बाद संध्या मृदुल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई शोज और चर्चित बॉलीवुड फिल्मों में काम किया।

 

बॉलीवुड में पावरफुल एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता

साल 2002 में यशराज बैनर की फिल्म ‘साथिया’ से संध्या मृदुल बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में संध्या मृदुल अपने समय की टॉप एक्ट्रेस रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और एक्टर विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आईं थी। वहीं ‘पेज 3’ से भी संध्या मृदुल ने अपनी पावरफुल एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया था।

 

स्ट्रगल भरा रहा बॉलीवुड का सफर

संध्या मृदुल का बॉलीवुड का सफर भी आसान नहीं रहा। उन्हें इस दौरान काफी स्ट्रगल करना पड़ा। आखिरी बार संध्या मृदुल साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ में नजर आई थीं। संध्या मृदुल को साल 2006 में फिल्म ‘पेज 3’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का बीएफजेए अवार्ड से नवाजा गया था। इसी साल फिल्मफेयर अवार्ड में भी बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए संध्या का नॉमिनेट हुआ था। 

 

#Metoo कैंपेन की वजह से रहीं सुर्खियों में

#Metoo के तहत जब संध्या मृदुल ने एक्टर आलोक नाथ पर सेक्शुअल हैरसमेंट का आरोप लगाया तो लंबे वक्त तक वह चर्चा में रही थीं। इस दौरान संध्या ने आलोकनाथ के बिहेवियर पर सवाल उठाए थे। संध्या ने इस दौरान कहा था, मेरे एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों में आलोक नाथ ने मेरे साथ गलत व्यहार किया था, ऐसा उन्हें नहीं करना चाहिए था।

 

Content Writer

Anjali Rajput