कोई 4 तो कोई 6 साल, अपनी स्टार बीवियों से छोटे हैं ये सितारे

punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 02:02 PM (IST)

किसी ने सही कहा है इश्‍क में सब कुछ जायज है, इसमें न कोई रंग-भेद न कोई उम्र का फासला मायने रखता है। यह कहावत कई बॉलीवुड सितारों पर फिट बैठती है। जी हां, आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही सितारें के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने प्यार में कभी उम्र को आड़े नहीं आने दिया। इन सितारों ने खुद से बड़ी उम्र की लड़कियों को अपना लाइफ पार्टनर चुना और अपनी लाइफ में काफी खुश भी है।  

करण सिंह ग्रोवर-बिपाशा बसु

यह जोड़ी बॉलीवुड का हॉट कपल मानी जाती है। आपको बता दें कि बिपाशा 39 साल की हैं, जबकि करण की उम्र 36 साल है। फिलहाल दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ को फुल एन्जॉय कर रहे है। 

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय

एक्टर अभिषेक बच्‍चन भी ऐश्वर्या राय से दो साल छोटे हैं। अभि-ऐश की जोड़ी भी बी-टाउन की टॉप जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने कभी अपने इश्क में उम्र को आड़े नहीं आने दिया। 

कुणाल खेमू-सोहा अली खान

सन् 2015 में कुणाल ने अभिनेत्री सोहा अली खान से शादी की। सोहा अपने पति कुणाल से 5 साल बड़ी है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग कभी इनके उम्र से फासले को बयां नहीं कर पाती। 

आदित्य पंचोली-जरीना वहाब

जरीना छोटे और बड़े पर्दे की चर्चित अदाकारा हैं। इस कपल में भी उम्र का फासला है। जरीना अपने पति से 6 साल बड़ी है। 

अर्जुन रामपाल-मेहर जेसिया

अभिनेता अर्जुन रामपाल की पत्नी मिस इंडिया रह चुकीं मेहर जेसिया है। दोनों ने सन् 1998 में एक-दूसरे से शादी की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन अपनी पत्‍नी से चार साल छोटे हैं।

Content Writer

Sunita Rajput