ये हैं बॉलीवुड की टॉप स्टाइलिश मॉम

punjabkesari.in Thursday, May 11, 2017 - 08:20 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): मदर्स डे में बस अब कुछ ही दिन बाकी है। इस दिन लोग अपनी मांओं के लिए कुछ न कुछ खास जरूर करते हैं और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं। बदलते लाइफस्टाइल के चलते लोग इस दिन को बहुत ही स्पेशल तरीके से मनाते हैं। आज हम आपको मदर्स डे के मौके पर बॉलीवुड की सुपर मॉम्स के बारे में बताएंगे, जो अपने करियर के साथ अपने बच्चों की परवरिश पर भी ध्यान दे रही है।

1. जेनेलिया डिसूजा

बॉलीवुड हीरोइन जेनेलिया डिसूजा काफी क्यूट हैं। आजकल उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ली हुई है और वह अपने दोनों बच्चों की परवरिश में बिजी है। 

2. सुष्मिता सेन

बॉलीवुड की हीरोइन सुष्मिता सेन ने 2 बेटियों को गोद लिया है। मिस यूनिवर्स बनी सुष्मिता अपने स्टाइल के साथ अपने बच्चों को भी पाल रही हैं।

3. श्रीदेवी

श्रीदेवी एक फेमस हीरोइन है। अपने जमाने में इन्होंने अपने स्टाइल से लोगों को अपनी दीवाना बनाया। आजकल इनकी दोनों बेटियां खुशी और जाह्नवी चर्चा में हैं। 

4. करीना कपूर

बॉलीवुड की हॉट मॉम करीना कपूर अपने प्रैग्नेंसी टाइम से ही काफी चर्चा में हैं। तैमूर को जन्म देने के बाद बेबो ने अपने फिटेनस पर काफी ध्यान दिया है लेकिन अपने बिजी  शेड्यूल में से बेबो तैमूर के लिए जरूर समय निकालती है।

5. मलाइका अरोड़ा खान
 

मलाइका अरोड़ा खान बॉलीवुड की हॉट हीरोइन है। इन्हें देखकर लगता ही नहीं कि वह दो बच्चों की मां है। उन्होंने अपनी फिगर को बहुत अच्छे तरीके से मेंटेन करके रखा है।

Punjab Kesari