Birthday Special : ऐसा रहा करिश्मा कपूर का बचपन से लेकर अब तक का सफर

punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2017 - 12:47 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : बॉलीवुड एक्ट्रैस और कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर अपने समय की मशहूर स्टार्स रह चुकी हैं। उनका जन्म आज ही के दिन हुआ था। करिश्मा को बचपन से ही अपने बाप, दादा और चाचा को देखकर एक्टिंग का शौंक था और उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में भी दी। आइए जानिए करिश्मा के बचपन से लेकर अब तक के कुछ हसीन पलों के बारे में

जन्म और करियर
 करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। उनके पिता रणधीर कपूर और मां बबिता कपूर भी बॉलीवुड में खूब नाम कमा चुके हैं। घर के सभी सदस्य प्यार से करिश्मा को लोलो कहकर पुकराते हैं। बचपन से ही करिश्मा अपने पूरे खानदान की लाडली रही। करिश्मा ने अपने करियर की शुरूआत 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से की लेकिन यह फिल्म ज्यादा खास चल नहीं पाई। इसके बाद करिश्मा ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन 1996 में आई फिल्म राजा हिंदुस्तानी के लिए करिश्मा को बैस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
 शादी

करिश्मा कपूर की पहले अभिषेक बच्चन से सगाई हुई थी लेकिन किसी वजह से उनकी सगाई टूट गई और उनकी शादी नहीं हो पाई। आखिरकार करिश्मा कपूर ने 2003 में एक बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की और उनके 2 बच्चे समायरा और कियान राज हैं। हालांकि संजय कपूर के साथ भी उनकी शादी ज्यादा समय टिक नहीं पाई और उनका तलाक हो गया। अब करिश्मा अपने बच्चों के साथ अपनी मां के घर में ही रहती हैं। 

फिल्मों में कमबैक
शादी के काफी सालों बाद करिश्मा ने 2012 में फिल्म डेंजरस इश्क से बॉलीवुड में कमबैक किया लेकिन उनकी यह फिल्म फ्लॉप रही। अब काफी समय से करिश्मा बॉलीवुड से दूर हैं और अलग-अलग मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहती हैं।

बहन से प्यार
करिश्मा कपूर अपनी बहन करीना कपूर खान से बहुत प्यार करती हैं और समय-समय पर इन दोनों को साथ में देखा जाता है। 

Punjab Kesari