B'Day Special: 39 की हुई साेहा, जानिए उनका अभिनेत्री से मां बनने तक का सफर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2017 - 05:05 PM (IST)

एक्ट्रैस सोहा अली खान का जन्म 4 अक्टूबर 1978 काे भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के घर हुआ था। सोहा ने साल 2004 में आई फिल्म 'दिल मांगे मोर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुअात की थी, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। सोहा की स्कूलिंग द ब्रिटिश स्कूल नई दिल्ली से है, जबकि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से उन्होंने इतिहास में ग्रैजुएशन की है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर्स डिग्री भी हासिल की है।

अाईए जानते हैं साेहा की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातेंः-

-  नई दिल्ली में हुअा जन्म

- पूरा नाम सोहा अली खान पटौदी

- भाई एक्टर सैफ़ अली ख़ान और भाभी एक्ट्रैस करीना कपूर ख़ान

- बहन सबा अली खान एक ज्वैलरी डिज़ाइनर 

-  25 जनवरी 2015 काे कुणाल खेमू के साथ रचाई शादी

-  फिल्म रंग दे बसंती के लिए मिला बेस्ट सुपाेर्टिव एक्ट्रेस का अवार्ड

- याेग करना और भारतीय खाना है बेहद पसंद

- 29 सितंबर 2017 काे बेटी इनाया नॉमी खेमू काे दिया जन्म

Punjab Kesari