भारत की पहली महिला डॉक्टर, 21 साल में ही कहा दुनिया को अलविदा

punjabkesari.in Saturday, Mar 31, 2018 - 06:39 PM (IST)

गूगल ने आज डूडल बनाकर भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी को याद किया। आनंदी गोपाल का जन्म 31 मार्च 1865 को महाराष्ट्र में हुआ था। मात्र 9 साल की उम्र में उनकी शादी 27 साल के विदुर गोपालराव जोशी से करवा दी गई। 

शादी के पहले उनका नाम यमुना था, जिसे बदलकर आनंदी रख दिया गया। 14 साल की उम्र में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पूरी तरह मेडिकल हेल्प न मिलने के कारण उनके बेटे की जान नहीं बच सकी। इस घटना से उनके जीवन पर गहरा असरा पड़ा। 

आनंदी को पढ़ने के लिए उनके पति ने प्ररित किया। वह उनकी पढ़ाई को लेकर काफी सख्त थे। कहा जाता है कि एक बार आनंदी रसोई में मदद करवा रही थी तभी उनके पति ने उनकी छड़ी से पिटाई की थी। 1886 में उन्होंने अमेरिका के पेनसिल्वेनिया मेडिकल कॉलेज से एमडी की डिग्री प्राप्त की।

22 साल की होने से एक महीने पहले आनंदी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आनंदी गोपाल जोशी की जिंदगी पर कई शॉर्ट फिल्में भी बनी है।

 

Punjab Kesari