Yoga day 2019: आपके Zodiac Sign के मुताबिक बेस्ट Yoga Pose

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2019 - 06:12 PM (IST)

योग एक प्राचीन पद्धति है जिसके नियमित-सही अभ्यास से तन को स्वस्थ व मन को शांत रखा जा सकता है। इसी के लिए लोगों में जागरुकता लाने के लिए 21 जून को विश्व योगा दिवस मनाया जाता हैं। वैसे तो योगा के सभी पोज सेहत से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं व बीमारियों में फायदेमंद होते हैं लेकिन आज हम आपकी राशि के हिसाब से आपके लिए बेस्ट योगा पोज बताने जा रहे हैं। राशि से हिसाब योग करने से न केवल आपकी सेहत सुधरेगी बल्कि आपका स्वभाव भी चेंज हो सकता हैं। चलिए जानते है आपकी राशि के लिए कौन-सा योगासन बेस्ट हैं।  

राशि के हिसाब से जानें अपना बेस्ट Yoga Pose 

मेष राशि

अगर आपकी राशि मेष तो आपके लिए बेस्ट योगासन भुजंगासन हैं। इस आसन को नियमित करने से पीठ दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा इससे पेट की चर्बी भी कम व कब्ज दूर रहती हैं। गर्भवती महिलाओं, हर्निया और अल्सर के रोगियों को यह आसन नहीं करना चाहिए।

वृषभ राशि

आपकी राशि वृषभ हैं तो आपको श्वासन करना चाहिए जोकि काफी आसान भी है। इस आसन को करने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मनोविकार, दिल की बीमारियों में भी लाभ होता है। दूसरा इसके नियमित अभ्यास से तनाव कोसो दूर रहता हैं। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को रोजाना वज्रासन का अभ्यास करना चाहिए। यह आसान करने में तो आसान है लेकिन फायदे अनेक देता है। इससे पाचन दुरुस्त व एसिडिटी और अल्सर की समस्या से बचाव होता है। 

कर्क राशि

कर्क राशि वाले को धनुरासन का अभ्यास करना चाहिए। हालांकि यह करना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि इसे करने के लिए शरीर का लचीला होना जरूरी है लेकिन नियमित इसका अभ्यास कई रोगों से दूर रखता हैं। कमर दर्द के लिए यह आसान बेस्ट है। 

सिंह राशि

अगर आपकी राशि सिंह है तो आपको अपनी रुटीन लाइफ में चक्रासन शामिल करें। यह आसान भी करने में थोड़ा मुश्किल है लेकिन इससे मोटापा कंट्रोल में रहता है और मांसपेशियां मजबूत होती है। 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को भद्रासन अपनी योगासन लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए क्योंकि इसेके नियमित अभ्यास से एकाग्रता में वृद्धि और दिमाग का भी विकास होता है।

तुला राशि 

तुला राशि वाले लोगों को उष्ट्रासन करना चाहिए। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी उत्तेजित होती है जिस से पीठ दर्द से मुक्ति मिलती हैं। 

वृश्चिक राशि

अगर राशि वृश्चिक है तो आपको रोजाना उत्कटासन का अभ्यास करना चाहिए। इससे टखनों, जांघों, और रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती हैं साथ ही कंधे-छाती में खिचाव आता है।

धनु राशि

धनु राशि का जातकों को उत्तानासन करना चाहिए क्योंकि इससे दिमाग शांत होता हैं और चिंता दूर करने में मदद मिलती है।यह आसन सिरदर्द और अनिद्रा को कम करने में भी मदद करता है।

मकर राशि

अगर आपकी राशि मकर है तो आपके लिए त्रिकोणासन बेस्ट साबित होगा। इस आसन को करने से शरीर का संतुलन ठीक बना रहता है और तनाव-चिंता दूर रहती हैं। 

कुंभ राशि

राशि के हिसाब से कुंभ लोगों के लिए मत्स्यासन करना अच्छा माना जाता है। इस आसन को करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन इसके फायदे काफी हैं जिनके जरिए आप बिल्कुल स्वस्थ रह सकते हैं। 

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को शीर्षासन करना चाहिए क्योंकि ज्योतिष शास्त्र अनुसार, उनकी राशि के हिसाब से यह योगासन उनके लिए बेस्ट साबित होगा। 


 

Content Writer

Sunita Rajput