एक्सरसाइज नहीं, अब खूब चल रहा है बीयर योगा का ट्रेंड

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2017 - 01:44 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- बीयर पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है। जहां कुछ लोग बीयर पीने के शौकिंन होते हैं, वहीं ज्यादातर लोग इससे नफरत भी करते हैं। इसके साथ ही बहुत से लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए योगा का भी सहारा लेते हैं। आप यह सोच रहे होंगे कि बीयर और योग का क्या संबंध तो आपको बता दें कि आजकल जर्मनी के बर्लिन शहर में खास तरह के बीयर योगा का खूब चलन है। यह योगा उन लोगों के लिए है जो बीयर पीना और योगा करना खूब पसंद करते हैं। बीयर योगा का ट्रेंड बाकी देशों में भी खूब तेजी से फैल रहा है। 


इस तरीके से करते हैं बीयर योगा
बीयर योगा को शुरू करने से पहले थोड़ी-सी बीयर पीते हैं और योगासन शुरू करते हैं। कहा जाता है कि इससे मन को शांति मिलती है। इसके साथ-साथ योग करने समय धीरे-धीरे एक-एक घूंट करके पीनी होती है। इसके साथ ही बीयर के गिलास को योगासन करते में सिर पर बैलेंस करके रखना होता है। जो लोग इस योगा को कर रहे हैं उनका कहना इससे उनको बहुत सुकून और फायदा मिल रहा है। 


बीयर योगा के फायदे
वैसे तो कहा जाता है कि बीयर सेहत के लिए अच्छी नहीं होती वहीं इसका योगा करने से वजन कम होता है। जो लोग पहले परेशानियों से राहत पाने के लिए बीयर का सहारा लेते थे वहीं अब वो इसके साथ-साथ योगा भी कर रहे हैं। जिससे उनकी सेहत भी अच्छी रहती है। लोग इसके माध्यम से योग और बीयर का मजा साथ-साथ उठा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि तनाव दूर करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। 

 

Punjab Kesari