बॉलीवुड के फेमस खलनायकों की खूबसूरत बीवियां, एक ने राजकुमारी से की शादी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 15, 2020 - 01:38 PM (IST)

एक फिल्म से सिर्फ हीरो या हीरोइन ही नहीं फेमस होता बल्कि एक विलेन भी मशहूर होता है। जितना यश एक हीरो कमाता है उतनी ही तारीफ फिल्म में मौजूद खलनायक का किरदार निभा रहे कलाकार को भी मिलती है। हालांकि लोग उन्हें एक खलनायक के रूप में ही देखना पसंद करते है। लेकिन इन दर्दनाक रोल निभाने वाले कलाकार की खूबसूरत बीवियों का जिक्र कम ही देखने को मिलता है। इसलिए आज हम आपके लिए सुपरहिट विलेन्स की पत्नियों की लाइफ की एक झलक लाए है। सबसे पहले शुरुआत करते है अनुपम खेर से.... 

 

अनुपम खेर

चाहे अब अनुपम खेर की फिल्मों में उन्हें एक पोस्टिव रोल में देखा जा रहा है। मगर उन्हें एक जमाने में खलनायक के रूप में ही देखा जाता था। वैसे उनकी वाइफ किरण खेर को हर कोई जानता है। उनका रुतबा अनुपम जितना ही इस फ़िल्मी जगत में मौजूद है। 

परेश रावल

परेश रावल ने हर रोल को बहुत बखूबी से निभाया है। विलेन का रोल निभाने वाले परेश ने लव मैरिज की थी। उन्होंने मिस इंडिया स्वरुप संपत से शादी रचाई थी। हालांकि मिस इंडिया रहने के बावजूद उन्होंने शादी के बाद इस चका-चौंध भरी दुनिया को अलविदा कहा और अपने परिवार की तरफ ध्यान दिया। 

गुलशन ग्रोवर

कभी कॉमेडी तो कभी नेगटिव रोल निभाने वाले गुलशन ने 2 शादियां की थी। पहली शादी के बाद उन्होंने दूसरी शादी कशिश से की मगर एक साल के अंदर ही शादी टूट गई। 

डैनी डेन्जोंगपा

फिल्मों में तो हीरो ही राजकुमारी को ले जाता है लेकिन असल जिंदगी में खलनायक का रोल निभाने वाले डैनी डेंजोंगपा ने एक राजकुमारी से शादी की है। उनकी पत्नी का नाम है 'गावा' जो सिक्किम की राजकुमारी है। डैनी अपनी वाइफ की खूबसूरती के दिवाने है। वहीं लोगों भी उनकी वाइफ की खूबसूरती और सादगी पर मरते है। 

आशुतोष राणा

हम आपके है कौन' में निशा यानी माधुरी दीक्षित की बहन का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ग्रेट विलेन आशुतोष राणा की वाइफ है। उनके बेबाक बयानों के कारण वो लाइमलाइट में बनी रहती है। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अंजली से शादी की है। उनकी दुल्हन की खूबसूरती के बहुत सारे चर्चे है। 

सोनू सूद

हैंडसम विलेन का खिताब सिर्फ इन्हे ही मिल सकता है। मगर उनकी खूबसूरत बीवी सोनाली के सामने उनकी फैन फॉलोविंग भी फीकी पड़ जाती है। 

शक्ति कपूर

क्राइम मास्टर गोगो का रोल निभाने वाले शक्ति कपूर ने शिवांगी कोल्हापुरी से शादी की है। वो मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन है। मौसी के नक़्शे कदम पर ही शक्ति की बेटी श्रद्धा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री को अपनाया है।

रौनित रॉय

चाहे पहले फिल्मों में हीरो का रोल निभाने पर रौनित फ्लॉप हो गए हो मगर विलेन के किरदार में तो सुपरहिट रहे। उन्होंने नीलम सिंह से शादी की है। 

कबीर बेदी

कबीर बेदी ने अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़की प्रवीन दुसांज से शादी रचाई है। 

Content Writer

shipra rana