अनुष्का-विराट के फ्लैट की बालकनी से दिखता है पूरा शहर, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, May 01, 2018 - 12:42 PM (IST)

आज बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा अपना 30वां जन्मदिन मना रही है। शादी से पहले अनुष्का शर्मा मुंबई के वर्सोवा और उनके पति विराट कोहली दिल्ली में रहते थे। शादी के पहले ही दोनों ने मुंबई में एक फ्लैट ले लिया था और शादी के बाद वहीं शिफ्ट हो गए थे। आज अनुष्का के जन्मदिन पर हम आपको इनके घर की कुछ खूबसूरत तस्वारें दिखाने जा रहे हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी से पहले ही मुंबई में रहने के लिए एक नया आलीशान फ्लैट खरीदा था जो बहुत ही ज्यादा खूबसूरत भी है। अनुष्का और विराट के इस सी-फेसिंग घर की इंटीरियर डिजाइनिंग भी बड़े ही खूबसूरती के साथ की गई है। विराट-अनुष्का का सी-फेसिंग अपार्टमेंट 35th फ्लोर पर है। 80 करोड़ रुपए में बना अनुष्का और विराट का यह बंगला 500 वर्ग में बना हुआ है।

7,717 स्क्वायर फीट में बने इस अपार्टमैंट में 5 बेडरूम हैं और इसका इंटीरियर भी बहुत शानदार है। अनुष्का और विराट के इस घर से समुद्र का खूबसूरत नजारा साफ दिखाई देता है।

इन्होंने घर की सजावट शादी से पहले ही कर ली थी। घर को लाइट ब्लू और गोल्डन कलर थीम पर सजाया गया है। घर के डाइनिंग रूम से लेकर बेडरूम तक को रॉयल तरीके से डैकोरेट किया गया है।

लिविंग रूम, बेडरूम और डाइनिंग रूम ही नहीं, घर के बाथरूम को भी स्पेशल तरीके से बनाया गया है। इसके अलावा उनकी बालकनी से समुद्र और शहर का नजारा बिल्कुल साफ दिखता है, जहां अनुष्का और विराट बैठकर रिलैक्स करते हैं।

घर में अलग से एक स्टडी रूम भी बनाया गया है।

विराट ने अपने घर की बालकनी से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें से पूरे शहर का खूबसूरत नजारा दिख रहा था।

Punjab Kesari