2018 के बेस्ट प्लेसः पलों को बनाना है हसीन तो हनीमून ट्रिप के लिए चुनें ये जगहें

punjabkesari.in Tuesday, May 01, 2018 - 02:22 PM (IST)

शादी के बाद अक्सर न्यू ब्राइडल कपल हनीमून की तैयारियों में लग जाता हैं। हनीमून के लिए बेस्ट प्लेस की जानकारी के लिए ज्यादातर दोस्तों से ही सलाह ली जाती हैं, वहीं बहुत से कपल तो पहले ही अपने डेस्टिनेशन प्लेस को बतौर हनीमून के लिए चूज कर लेते हैं लेकिन इस बात की ओर ध्यान देना बहुत जरूरी हैं कि आप जहां हनीमून के लिए जा रहे हैं वो जगह मौसम के हिसाब से बेस्ट हैं और वहां आपको अच्छे होटल्स की सुविधा मिलेगी या नहीं क्योंकि रहने व खाने-पीने की दिक्कत आपके हनीमून के ट्रिप को किरकिरा कर सकता है। 

अगर आप भी वैडिंग के बाद हनीमून के लिए फॉरेन ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें कि साल 2018 में इन जगहों के होटल्स आपके लिए परफैक्ट होंगे क्योंकि इन होटल्स में आपको आस-पास के शानदार नजारों के साथ रहने के लिए रॉयल जगह और खाने की बेहतरीन क्वालिटीज मिलेगी जो आपके हनीमून ट्रिप को यादगार बना देंगे। 

1. Nihiwatu, Indonesia

नीहीवाटू, इंडोनेशिया का सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन प्लेस है जो सुम्बा आईलैंड पर स्थित है। इसे Nihi Sumba Island भी कहते हैं। यहां पर बहुत सारे बीच, वॉटरफाल्स हैं जहां सफरिंग का मजा ले सकते हैं। अगर आप इस नीही में हनीमून प्लान कर रहे हैं तो आप Marangga Villa चूज कर सकते हैं।



2. Pangulasian Island, Philippines
फिलिपिंस में बहुत सारे छोटे-बड़े आइलैंड हैं। पालावान पांचवां सबसे बड़ा आइलैंड हैं। यह आइलैंड दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है। इस आइलैंड में और भी बहुत सारे छोटे-छोटे आइलैंड बसे हैं जो सफेद रेतेली मिट्टी और कॉकोनेट ट्रीज के लिए फेमस हैं, जिसमें  एक हैं पेनगुलएशियन आइलैंड। आप अगर यहां हनीमून प्लान कर रहे हैं तो बीच विला रहने के लिए परफेक्ट प्लेस हो सकता है। 




3. Four Seasons Resort Seychelles, Seychelles
सेशेल्स में हनीमून प्लान कर रहे हैं तो फॉर सीजन्स रिजॉर्ट सेशेल्स बेस्ट हैं क्योंकि Petite Anse Beach पर बना यह 67 ट्री टॉप स्टाइल विला काफी खूबसूरत है। 

4. St Regis Maldives Vommuli Resort, Maldives
मालदीव में हनीमून प्लान करने की सोच रहे हैं तो यहां आप सेंट रेग्सि मालदीव वॉममूली रिसॉर्ट बुक करवा सकते हैं यह मालदीव का काफी लक्जरी होटल है जहां आपको लगभग हर तरह की लक्जरी सुविधाएं मिलेगी। 

Content Writer

Vandana